फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   wather

आधी रात के बाद बरसे बादल, दिन में धूप से बढ़ी गर्मी और उमस

Sat, 30 May 2020 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
wather
शाहजहांपुर। बृहस्पतिवार को गरज के साथ बूंदाबांदी होने और उत्तर-पश्चिम दिशा से तेज हवा चलने के कारण तापमान में गिरावट आने के साथ मौसम का मिजाज बदल चुका है। आधी रात के बाद फिर बारिश हो गई। तड़के तीन बजे तक दो घंटे के दौरान 3.4 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। मगर शुक्रवार सुबह बादल छंटे तो धूप निकलने से गर्मी के साथ उमस बढ़ गई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अरब सागर पर हवा के कम दबाव का क्षेत्र बनने और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जनपद के मौसम में परिवर्तन हुआ है और इस बार यहां दक्षिण पश्चिम मानसून समय से पहले दस्तक दे देगा।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव बना है। बृहस्पतिवार को बादल घने होने के साथ कुछ देर बूंदाबांदी हुई तो हवा में नमी बढ़ने से पारा 7.6 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया था। बाद में पुरवाई की रफ्तार बढ़ने से बादलों की चादर बिखरी, लेकिन आसमान पर सफेदी झलकती रही। शाम तक बूंदाबांदी थमी रही, लेकिन हवा की गति मंद पड़कर सात से नौ किमी प्रति घंटा तक सीमित हुई तो भूरे बादल फिर से डेरा जमाने लगे। रात करीब एक बजे से फिर बूंदाबांदी होने लगी। बूंदाबांदी रुकने पर सुबह को सूर्योदय के बाद सुबह आठ बजे तक बादल मंडराते रहे।
विज्ञापन

इससे लगा कि मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक बारिश का दौर जारी रहेगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। हवा की दिशा बदलकर उत्तर-पश्चिम होने के साथ उसकी रफ्तार भी बढ़कर 12 से 15 किमी प्रति घंटा हो गई। हवा के साथ बादल छिटके तो उनकी ओट से सूरज झांकने लगा। कुछ देर बाद सूर्य की ऊष्मा से बादल छंटे तो रात में हुई बारिश से हवा मेें घुली नमी ने उमस के साथ गर्मी बढ़ाकर जनजीवन को बेहाल करना शुरू कर दिया। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार रात मेें बारिश के कारण न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री घटकर 23.6 डिग्री सेल्सियस रह गया, लेकिन दिन में धूप निकलने से पैदा हुई उमस भरी गर्मी के कारण अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री बढ़कर 35.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। चूंकि, हाल ही में कई दिन तापमान 40 से 44 डिग्री तक जा चुका है। इसलिए दिन मेें पारा मामूली चढ़ने पर भी लोगों को ज्यादा गर्मी महसूस नहीं हुई। शनिवार को दिन भर बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए समय पूर्व मानसून आने का अनुमान
पर्यावरण विज्ञानी डॉ. विकास खुराना का कहना है कि अरब सागर पर हवा का दबाव कम होने और पश्चिमी विक्षोभ के टकराव से यूपी के अधिकांश हिस्से पर टर्फ रेखा बन गई है और इसीलिए जनपद समेत आसपास के जिलों के मौसम में परिवर्तन देखा जा रहा है। उन्होंने भारतीय मौसम विभाग और मौसम पर नजर रखने वाली अन्य संस्थाओं की रिपोर्ट का विश्लेषण कर बताया कि इस सप्ताह न केवल मानसून पूर्व की बौछार पड़ेगी, मानसून भी जल्दी आ सकता है। डॉ. खुराना के अनुसार प्रदेश में मानसून के प्रवेश की निर्धारित तिथि 15 से 20 जून है जबकि जनपद में 18 से 22 जून है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed