फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   wather

सर्द हवा और कोहरे से कांपा जनजीवन, अधेड़ की मौत

Wed, 31 Dec 2014 12:08 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Wed, 31 Dec 2014 12:08 AM IST
विज्ञापन
wather
सोमवार को दिन ढलने के बाद से घना कोहरा छाने और सर्दीली हवा चलने से ठिठुरन में खासी बढ़ोत्तरी हो गई। पुवायां में सर्दी की चपेट में आकर वहां के मोहल्ला गढ़ निवासी अधेड़ मुरारी लाल की मौत हो गई। मंगलवार को दिन निकलने तक कोहरा छाए रहने से ठिठुरन भी बढ़ गई और पारा 4.6 डिग्री लुढ़ककर 12.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। कोहरे की वजह से लंबी दूरी वाली ट्रेनें दो से सात घंटे देरी से यहां पहुंच रही हैं। इस बीच, प्रशासन समेत सामाजिक संस्थाओं ने गरीबों के लिए अलाव जलाने और कंबल बांटने का अभियान जारी रखा।
विज्ञापन

पिछले दो सप्ताह से अपना रंग जमा रहे कोहरे ने मंगलवार को रात से अपने तेवर तीखे कर लिए। घना कोहरा छाए होने से सड़कों पर ट्रैफिक रेंगने लगा। हाल यह हो गया कि रात नौ बजे के बाद सड़कों पर कुछ दूर आगे का नजारा दिखना बंद हो गया। रेलवे ट्रैक पर विजुअलिटी घटकर बमुश्किल 20 मीटर रह गई। ऐसी स्थिति में यहां से गुजरने वाली ट्रेनें और मालगाड़ियां फॉग डिवाइस और पटाखा सिग्नल के साथ कासन देकर धीमी गति से निकाली गईं।  
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक एके गौतम के अनुसार अप-डाउन लाइनों की किसान एक्सप्रेस, राज्यरानी, काशी विश्वनाथ, अवध-असम गुवाहाटी एक्सप्रेस आदि ट्रेनें दो से पांच घंटे देरी से चलीं। उन्हाेंने बताया कि अधिकांश ट्रेनें पीछे से लेट आईं क्योंकि ट्रेनों पर कोहरे की मार पंजाब से लेकर बिहार तक पड़ रही है। गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक एसएस यादव के अनुसार पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान घटने और न्यूनतम तापमान करीब ढाई डिग्री बढ़ने से दोनों तापमानों का अंतर कम हो गया, जिससे सर्दी ज्यादा महसूस हुई। आसमान पर बादल छाए रहने से कोहरे का कहर बुधवार को भी जारी रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुवायां संवाददाता के अनुसार करीब 55 वर्षीय मुरारी लाल रात में सोए और सुबह मृत पाए गए। उनके पत्नी और बच्चे नहीं थे। भाई के अनुसार मुरारी की मौत ठंड लगने से हुई है। पालिका सभासद राजेश त्रिवेदी ने इसकी सूचना तहसील के राजस्व कर्मचारियों को दी। हालांकि, चेयरमैन संजय गुप्ता ने बीमारी से मुरारी लाल की मौत की सूचना मिलने का हवाला देते हुए मृतक की गरीबी के मद्देनजर परिवार के आश्रितों को सहायता दिलाने की बात कही है। एसडीएम लालबहादुर के अनुसार उन्हें ठंड से किसी व्यक्ति के मरने की सूचना नहीं मिली। इससे पहले गांव अनंतापुर में 23 दिसंबर को ठंड लगने से मोहन लाल की मौत हो चुकी है। इस संबंध में वहां के ग्राम प्रधान तहसील को इत्तला दे चुके हैं।

लायंस क्लब समूह ने भेंट किए कंबल  
जिले में सक्रिय लायंस क्लब की इंटरनेशनल, विशाल, सेंट्रल, संगिनी, सहेली, ईलीट, प्रीमियर और गोल्ड शाखाओं की ओर से मंगलवार को डिस्ट्रिक्ट गनर्वर संजय चोपड़ा ने एडीएम प्रमोद श्रीवास्तव को जरूरतमंद गरीबों को ठंड से बचाने के लिए 250 कंबल भेंट किए। इस मौके पर जगजीत सिंह माटा, विनोद विज, ऋषि कपूर, प्रशांत टंडन, काजल खन्ना, अनु मिश्रा, ज्योति गुप्ता, मनीष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।


सांसद ने भ्रमण कर चेक किए अलाव
सांसद कृष्णाराज ने गरीबों को सर्दी से बचाने के लिए लगाये जा रहे अलावों का नगर में भ्रमण कर जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बात करके शहर में हर चौराहे पर अलाव की व्यवस्था करने के निर्देश दिए और नगर पालिका के ईओ से अलाव की सूची तलब की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed