फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Water supply started after repairing the leakage

Shahjahanpur News: लीकेज को ठीक कराकर चालू कराई जलापूर्ति

Tue, 27 Aug 2024 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 27 Aug 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Water supply started after repairing the leakage
सोमवार को अमर उजाला में प्रका​शित खबर।
शाहजहांपुर। एक हफ्ते से जलापूर्ति न मिलने से परेशान चमकनी कर्बला के लोगों को सोमवार को राहत मिली। अमर उजाला में प्रमुखता से खबर छपने के बाद जलकल विभाग के कर्मचारियों ने लीकेज ठीक कराकर जलापूर्ति सुचारु कर दी।
विज्ञापन




चमकनी कर्बला में पिछले एक सप्ताह से लीकेज के कारण 250 घरों की जलापूर्ति बाधित थी। शिकायत पर रविवार को जलकल विभाग के कर्मचारियों ने लीकेज पाइप को सही करने के लिए सड़क को खोदकर डाल दिया। क्षेत्रवासियों व पार्षद रामबरन सिंह चंदेल द्वारा आधा घंटा ट्यूबवेल बंद कर काम पूरा कराने का अनुरोध किया गया। विभाग के एई प्रेमचंद्र आर्य से ट्यूबवेल बंद करने से अन्य क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित होने की बात कहकर टाल दिया। अमर उजाला में सोमवार को प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद जलकल विभाग के जीएम सौरभ श्रीवास्तव ने संज्ञान लिया। उनके निर्देश पर एई व कर्मचारियों ने लीकेज व सड़क को सही करवाया। इसके बाद जलापूर्ति सुचारु हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed