फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Water increased on Shamshabad Highway in Farrukhabad area

Shahjahanpur News: फर्रुखाबाद क्षेत्र में शमशाबाद हाईवे पर बढ़ा पानी

Sun, 08 Sep 2024 03:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 08 Sep 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Water increased on Shamshabad Highway in Farrukhabad area
जलालाबाद-शमसाबाद हाईवे पर फर्रुखाबाद जिले में गंगा की बाढ़ में डूबा हाइवे। संवाद
शाहजहांपुर/मिर्जापुर। बारिश के बाद शनिवार को दूसरे दिन भी गंगा में उफान बढ़ गया। इस कारण फर्रुखाबाद क्षेत्र में शमशाबाद-जलालाबाद हाईवे पर पानी बढ़ने लगा है। गंगा के तटवर्ती करीब छह गांवों पर बाढ़ का खतरा भी मंडरा रहा है।
विज्ञापन

बाढ़ नियंत्रण कक्ष को शनिवार सुबह नरौरा बैराज प्रशासन से बताया गया कि गंगा में पानी की निकासी 20 हजार 814 क्यूसेक कम कर दी गई है। अब वहां से 86 हजार 660 क्यूसेक पानी निकल रहा है। बताया गया कि नदियों के जल ग्रहण क्षेत्र में बारिश होने के कारण कलान के भैंसार बांध पर बीते 24 घंटे में गंगा का जलस्तर दस सेमी बढ़कर 143.10 मीटर हो गया है। शमशाबाद-जलालाबाद हाईवे पर फर्रुखाबाद सीमा क्षेत्र में चौरा ढाई गांव के पास हाईवे के करीब 500 हिस्से में एक से डेढ़ फुट पानी भर गया है। हाईवे के जलमग्न हिस्से से दिन भर वाहन निकलते रहे। गंगा में पानी बढ़ने से पैलानी उत्तरी, इस्लामनगर, आजादनगर, कमथरी, चितार, नगला बसोला, मस्जिदनगला आदि तटीय गांवों की ओर पानी बढ़ रहा है। कई गांवों के संपर्क मार्ग भी डूब गए हैं, लेकिन इन गांवों के आबादी क्षेत्र से अभी बाढ़ दूर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed