Shahjahanpur News: शहर के निचले इलाकों में भरा पानी, लोग मकानों को करने लगे खाली
शुक्रवार को गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ने से हाईवे से सटी शांतिकुंज काॅलोनी, डायमंड काॅलोनी नवादा इंदेपुर, ककरा कलां उमरगंज, राईखेड़ा, आनंद बिहार काॅलोनी आदि स्थानों पर पानी भर गया। एकाएक जलभराव से लोग सकते में आ गए। अपना जरूरी सामान और मवेशियों को लेकर जैसे-तैसे निकल गए। लोगों ने भी दिन में जरूरी सामान सुरक्षित स्थानों में पहुंचाना शुरू कर दिया और शाम होते-होते खुद भी चले गए।
ककरा पुल पर पुलिस ने की बैरिकेडिंग
न्यू सिटी ककरा में निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय के सामने गर्रा नदी के उफनाने से पानी सड़क पर चल रहा है। तेज बहाव होने के चलते पुलिस ने पुल पर बैरिकेडिंग लगाकर आवागमन बंद कर दिया था। यहां लोगों को रोकने के लिए पुलिस चौकी अजीजगंज से ड्यूटी भी लगाई गई थी। दोपहर तक तो पुलिस कर्मी मौजूद रहे। पुलिस के जाते ही लोगों ने बैरिकेडिंग से लगा बांस तोड़ दिया और बेधड़क निकलने लगे।
उमरगंज मार्ग जलमग्न
गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का पानी क्राॅस करके उमरगंज मार्ग पर आ गया और रोड पार कर खेतों में चला गया। इससे छोटे वाहनों का संचालन लगभग रुक सा गया। केवल बड़े वाहन ही निकल पा रहे थे।
कई स्थानों पर काटी गई बिजली
पानी बढ़ने पर बिजली की आपूर्ति भी कई स्थानों पर कट कर दी गई है। बृहस्पतिवार की रात सुभाषनगर में पानी बढ़ने पर ककरा उपकेंद्र की लाइन को काट दिया गया। वहीं हथौड़ा उपकेंद्र की रेती रोड पर एक ट्रांसफॉर्मर कर बंद किया गया। कई अन्य स्थानों पर भी बिजली कट कर दी गई।
ड्र्रोन से निगरानी कर रही पुलिस
बाढ़ के प्रकोप को देखते हुए पुलिस ने ड्रोन से निगरानी शुरू कर दी है। कई जगहों पर पुलिस ड्रोन के जरिये लोकेशन ले रही है। फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। सीओ सिटी ने बताया कि पुलिस लगातार निगरानी बनाए हुए है।
ई-बस चार्जिंग स्टेशन पर भरा पानी
शाहजहांपुर। न्यू ककरा सिटी में स्थित ई-चार्जिंग बस स्टेशन पर पानी भर गया है। करीब 24 ई-बसों को बस स्टेशन से हटाकर खिरनीबाग रामलीला मैदान में खड़ा करा दिया गया है। इस मार्ग पर पानी बहने से लोगों को लंबी दूरी तय कर अपने गंतव्य को जाना पड़ा। संवाद
डीएम ने एसपी के साथ लिया स्थिति का जायजा
डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने एसपी राजेश द्विवेदी के साथ गर्रा नदी के अजीजगंज, राई खेड़ा, शहवेगपुर तटबंध, खन्नौत नदी के अंतर्गत हनुमत धाम पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। डीएम ने नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि गर्रा नदी में गिरने वाले नालों को अच्छे ढंग से बंद कराया जाए, जिससे निचले क्षेत्र में रहने वाले लोगों के घरों की ओर पानी न जा सके। उन्होंने अजीजगंज से नगरिया मोड़ जाने वाली सड़क पर पानी चलते देख आना-जाना बंद करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि बाढ़ से संबंधित किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संपर्क करने के लिए बाढ़ नियंत्रण कक्ष का नंबर 05842-351037, 05842-351038, 05842-462754, 05842-220018 टोल फ्री नंबर1077 (24×7 उपलब्ध) है।

शाहजहांपुर में बाढ़ के पानी का ड्रोन से लिया गया फोटो। स्रोत: पुलिस