फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Warning to executive body on slow pace of construction of Municipal Corporation building

Shahjahanpur News: नगर निगम भवन के निर्माण की धीमी गति पर कार्यदायी संस्था को चेतावनी

Wed, 21 Jun 2023 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Warning to executive body on slow pace of construction of Municipal Corporation building
कलेक्ट्रेट सभागार में निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक लेते जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह
शाहजहांपुर। डीएम उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान जनपद में संचालित 50 लाख से अधिक लागत के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय पर पूरा किया जाए। नगर निगम के भवन के निर्माण की धीमी रफ्तार पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि कार्यों में विलंब होने या गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नगर निगम क्षेत्र में निर्माणाधीन मल्टीलेवल कार पार्किंग के कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराकर लोकार्पण कराए जाने के निर्देश दिए। नगर निगम कार्यालय भवन के धीमे निर्माण कार्य पर कार्यदायी संस्था सीएनडीएस को चेतावनी जारी करते हुए संस्था के एमडी को इसकी प्रतिलिपि प्रेषित करने के निर्देश दिए। साथ ही मल्टीपर्पज सीड स्टोर खुटार के कार्य की धीमी प्रगति पर कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था उप्र स्टेट कन्शट्रक्शन एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट लिमिटेड द्वारा निर्माणाधीन गो संरक्षण केंद्र के कार्यों की धीमी प्रगति पर संबंधित अवर अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, कटरा के निर्माणाधीन हॉस्टल की जांच के दौरान पाई गई कमियों की शीघ्र ठीक करते हुए आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। बैठक के दौरान डीडीओ पवन कुमार सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी बाबू लाल, सीवीओ डॉ. जय प्रकाश सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed