फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Warned to block the highway, police came forward, then

Shahjahanpur News: हाईवे जाम करने की दी चेतावनी तो सामने आई पुलिस, फिर हुआ टकराव

Wed, 08 Feb 2023 08:15 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 08 Feb 2023 08:15 PM IST
विज्ञापन
Warned to block the highway, police came forward, then
तिलहर (शाहजहांपुर)। खेतिहर किसान मजदूर संगठन (अराजनैतिक) की महापंचायत में उस समय तनाव बढ़ गया, जब किसानों ने चेतावनी दी कि वे हाईवे जाम कर देंगे। किसानों ने हाईवे स्थित कछियानी खेड़ा मंदिर की ओर कूच किया। इस पर पुलिस ने संगठन के मुखिया सुधीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। बस इसके बाद किसान भी उग्र हो गए।
विज्ञापन




किसान पहले से ही नाराज थे क्योंकि डीएम ने उनसे मिलने नहीं आए। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर सिंह चौहान पहले ही बोल चुके थे कि डीएम नहीं आएंगे तो किसान मंदिर पर धरना देंगे। हाईवे जाम करेंगे। पांच बजे के बाद जब किसान हाईवे की ओर जाने लगे तो पुलिस को लगा कि कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है। इस पर सुधीर सिंह को गिरफ्तार कर पर बैठा लिया। इसके बाद किसानों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी और पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।
विज्ञापन


पथराव होते ही भगदड़ और चीखपुकार मच गई। इस दौरान भीड़ ने सीओ-एसडीम सहित पुलिस की कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। जैतीपुर थाना प्रभारी की गाड़ी को पलट दिया। पथराव होने पर पुलिसकर्मी सुरक्षित स्थान की ओर भाग गए। इसके बाद दोबारा एकत्र हुए पुलिसकर्मियों ने लाठीचार्ज कर दिया। आंदोलनकारियों की कुछ गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई है। पुलिस चीनी मिल मैदान में रखे संगठन के कार्यकर्ताओं के गैस सिलिंडर समेत अन्य सामान को लेकर थाने आ गई। सूचना पर एडीएम एफआर त्रिभुवन और एसपी सिटी संजय कुमार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन




संघर्ष में कई किसानों को चोटें आईं। खुदागंज थाना प्रभारी पवन पांडे, जैतीपुर थाना प्रभारी विकास कुमार, एसआई तिलहर अनुज कुमार, महिला कांस्टेबल मोनिका और सीमा, पीएसी वाहन चालक विवेक कुमार, पीएसी कांस्टेबल अंकित साजवान और कांस्टेबल प्रवेंद्र को मामूली चोटें आईं हैं। एसडीएम राशि कृष्णा ने बताया कि पथराव के दौरान वह बाल-बाल बच गईं। एक पत्थर उनके सिर के पास से निकल गया। उन्हें कोई खास चोट नहीं आई।

इनसेट



पुलिस से भिड़ गईं महिलाएं, बमुश्किल अध्यक्ष को लिया हिरासत में

राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर सिंह चौहान की गिरफ्तारी के दौरान उनके पीछे चल रही महिलाएं पुलिस से भिड़ गईं। इस बीच संगठन की महिलाओं और पुलिस के बीच काफी देर तक हाथापाई होती रही। बाद में पहुंचीं महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें खदेड़कर पीछे हटाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर सिंह चौहान को गाड़ी में बैठाए जाने पर पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने दौड़ाकर उन्हें दबोचा और पुलिस गाड़ी में अंदर उठाकर धकेल दिया। अध्यक्ष गाड़ी से कूद पड़े तब पुलिस बमुश्किल उन्हें अंदर बैठा कर गाड़ी से ले गई।



इनसेट

बंद हो गईं दुकानें



बवाल की आशंका के मद्देनजर निगोही, जैतीपुर, कटरा, तिलहर थाने के फोर्स के अलावा पीएसी भी मुस्तैद थी। पथराव-लाठीचार्ज के बाद तमाम कार्यकर्ता रेलवे ट्रैक की और भाग गए। ट्रैक से पत्थर उठाकर पुलिस पर फेंकने लगे। बाद में पुलिस ने किसी तरह उन्हें वहां से हटाया। वहीं बवाल के बाद स्टेशन रोड की सारी दुकानें बंद हो गईं।


इनसेट



पहले भी हो चुकी प्रशासन से भिड़ंत

खेतिहर किसान मजदूर संगठन (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर सिंह की पहले भी कई बार पुलिस-प्रशासन से झड़प हो चुकी है। चार अक्तूबर 2022 को तिलहर मंडी में धान खरीद में अनियमितता का आरोप लगाते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे थे। तब भी विवाद हुआ था। मंडी सचिव की तहरीर पर पुलिस ने सुधीर सिंह समेत 40 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके बाद 20 दिसंबर को संगठन के कार्यकर्ताओं ने सौ से ज्यादा छुट्टा पशु जैतीपुर ब्लॉक परिसर में बंद कर दिए थे। इस मामले में भी सुधीर सिंह समेत 18 नामजद और 30-40 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed