फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Waqf property: Matching of impure properties of portal started from section 37

वक्फ संपत्ति : पोर्टल की अशुद्ध संपत्तियों का दफा 37 से मिलान शुरू

Wed, 09 Apr 2025 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 09 Apr 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Waqf property: Matching of impure properties of portal started from section 37
शाहजहांपुर। भारत सरकार की टीम द्वारा वामसी पोर्टल पर दर्ज वक्फ संपत्तियों और अल्पसंख्यक विभाग में दफा-37 के तहत अभिलेखों में पंजीकृत वक्फ संपत्तियों का मिलान शुरू कर दिया है। वक्फ संपत्तियों के डाटा को शुद्ध करने के बाद रिपोर्ट तैयार की जाएगी। फिर शासन से आने वाले निर्देशों के तहत काम शुरू होगा।
विज्ञापन

शाहजहांपुर में वक्फ की 2885 संपत्तियां दर्ज हैं। वहीं, दूसरी ओर भारत सरकार की ओर से आई टीम ने अपना सर्वे कर उसका डाटा वामसी पोर्टल पर अपलोड किया था। उसमें 4740 संपत्तियां अपलोड की गईं। अल्पसंख्यक कार्यालय के अफसरों की मानें तो टीम ने अपने स्तर से संपत्तियों की गणना की। उनके रिकार्ड में किसी भी मस्जिद को एक वक्फ संपत्ति के रूप में दर्ज है। जबकि टीम ने मस्जिद को अलग और उसकी दुकानों के नंबरों के साथ गणना कर अपलोड कर संख्या को बढ़ा दिया। अब पोर्टल और दफा-37 के तहत दर्ज वक्फ संपत्तियों का मिलान किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद खालिद ने बताया कि संपत्तियों का सत्यापन नहीं हो रहा। बल्कि विभागीय स्तर पर अभिलेखों व पोर्टल पर मिलान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed