फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Wander the streets of these Ò Ó Save Ymduton

सड़कों पर घूमते इन ÒयमदूतोंÓ से बचाएं

Thu, 11 Jun 2015 08:58 PM IST
पुवायां।
पुवायां। Updated Thu, 11 Jun 2015 08:58 PM IST
विज्ञापन
Wander the streets of these Ò Ó Save Ymduton
नगर में मुख्य मार्गों से लेकर सार्वजनिक स्थलों पर आवारा जानवर ÒयमदूतÓ बनकर घूम रहे हैं। इनको पकड़ने के लिए जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान देने की जरूरत नहीं समझ रहे हैं। अगर इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया तो किसी दिन कोई न कोई राहगीर काल के गाल में समा सकता है।
विज्ञापन

बता दें कि आवारा पशुओं को रखने के लिए कांजी हाउस होते हैं। पुवायां क्षेत्र में इस तरह का एक भी हाउस नहीं चल रहा है। खुटार में एक काजी हाउस है, लेकिन उसका भी कोई पुरसाहाल नहीं। सवाल उठता है कि अगर जानवरों को पकड़ा जाता भी है तो उनको रखने और चारा-पानी की व्यवस्था कहां से होगी। आवारा जानवरों के हमलों से तमाम लोग चुटहिल हो चुके हैं। इसके अलावा नगर के राजीव चौक, राजा मार्केट, निगोही रोड, चौराहा बाजार, खुटार रोड के अलावा खुटार, बंडा और मकसूदापुर, जेबां, अगौना बुजुर्ग, गंगसरा में आए दिन सांड़ों को लड़ते हुए देखा जा सकता है। कई बार तो इनकी लड़ाई में मुख्य मार्ग पर जाम भी लग जाता है, तो कई बार लड़ते-लड़ते दुकानों में घुस जाते हैं। जिससे दुकानदार का नुकसान हो जाता है।
विज्ञापन



कहां-कहां हुई घटनाएं
0 28 मई को नगर में नखासा बाजार के पास सांड़ ने हमला करके पुवायां के गांव कटका निवासी रामभरोसे की पत्नी भगवत्ता गंभीर घायल।
0 बंडा के गांव गुड़लिया भूपसिंह निवासी त्रियंक सिंह गांव भांभी में काला सिंह के यहां नौकरी करता था। मकसूदापुर से वापस जाते समय गांव मरौरी में सांड़ ने हमला कर घायल कर दिया था। बरेली में इलाज के दौरान हुई मौत।
विज्ञापन
विज्ञापन

0 बंडा के गांव ढका घनश्यामपुर के संतोष कुमार और श्रीपाल सिंह सांड़ के हमले में घायल हो चुके हैं।
0 एक साल पूर्व गांव भांवी के रामरतन का सोलह वर्षीय पुत्र पवन कुमार खेतों में जानवर चराने गया था। इस दौरान सांड़ ने हमला कर मौके पर ही मार डाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed