फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Voting security will be in a hundred CRPF demand company

कड़ी सुरक्षा में होगा मतदान, सौ कंपनी सीआरपीएफ की डिमांड

Mon, 23 Jan 2017 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Mon, 23 Jan 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
जिले में विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराए जाने को लेकर सौ कंपनी सीआरपीएफ की डिमांड की गई है। जिसकी आमद शुरू हो गई है। एसपी केबी सिंह ने बताया कि एक कंपनी सीआरपीएफ पहले ही आ चुकी थी, नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही सीआरपीएफ की जिले में आमद होने लगी है। मंगलवार तक तीन कंपनी और सीआरपीएफ आ जाएंगी। एसपी ने बताया कि पूरे जिले में अपराधियों की धरपकड़ का अभियान तेजी से चल रहा है। वारंटी, जिला बदर, गुंडा एक्ट में निरूद्ध अपराधियों को पकड़ा जा रहा है। कच्ची शराब बनाने और बिक्री करने वालों पर भी लगाम कसी जा रही है। मतदान किसी भी कीमत पर अपराधियों के कारण प्रभावित नहीं होगा, इसके लिए पुलिस टीम को अलर्ट कर दिया गया हैै और इस पर रोजाना वर्क हो रहा है। पुलिस फोर्स के अलावा सीआरपीएफ की तैनाती के लिए सौ कंपनी की डिमांड की गई है। जिसमें एक कंपनी पहले से ही मौजूद है, इसके साथ पुलिस टीम विभिन्न थाना क्षेत्र में रूट मार्च कर चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed