{"_id":"620eab25a4d3a310297d2f66","slug":"votes-rained-on-kabirchak-booth-in-tilhar-drought-in-amanpur-shahjahanpur-news-bly4758054134","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिलहर में कबीरचक बूथ पर बरसे वोट, अमनपुर में सूखा 17-14-11","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिलहर में कबीरचक बूथ पर बरसे वोट, अमनपुर में सूखा 17-14-11
विज्ञापन
तिलहर तहसील के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए लाइन में लगे महिला पुरुष मतदाता का । फाइल फोटो
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर। 133-तिलहर विधानसभा क्षेत्र में प्राइमरी स्कूल कबीरचक का बूथ मतदान में टॉप पर रहा। मतदान में दूसरे स्थान पर प्राइमरी स्कूल नारायनपुर, तीसरे स्थान पर जूनियर हाई स्कूल त्रिलोकपुर, चौथे पर प्राइमरी स्कूल कुआंडांडा और पांचवें स्थान पर प्राइमरी स्कूल पिपरिया प्रह्लादपुर रहा। जबकि प्राइमरी स्कूल अमनपुर रूम नंबर दो सबसे अधिक फिसड्डी रहा। यहां पर पूरे विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम वोट डाले गए।
प्राइमरी स्कूल कबीरचक के बूथ पर 266 पुरुष और 269 महिला वोटर हैं। कुल 535 मतदाताओं वाले इस बूथ पर 433 वोट डाले गए। यहां पर 80. 93 प्रतिशचत मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। दूसरे स्थान पर प्राइमरी स्कूल नारायनपुर रहा। यहां पर 349 पुरुष और 299 महिला वोटर है। कुल 648 मतदाताओं वाले इस बूथ पर 523 वोट डाले गए। यहां पर 80.71 प्रतिशत मतदान हुआ। तीसरे स्थान पर जूनियर हाईस्कूल त्रिलोकपुर रहा। यहां पर 350 पुरुष और 301 महिला मतदाताओं में से 292 पुरुष और 231 महिलाओं ने वोट डाले। मतदान प्रतिशत 80. 34 फीसदी रहा।
इधर, तिलहर क्षेत्र का प्राइमरी स्कूल अमनपुर रूम नंबर 2 का बूथ सर्वाधिक फिसड्डी रहा। 599 मतदाता वाले बूथ पर मात्र 150 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया, जो कि सिर्फ 25.04 फीसदी है। तिलहर नगर का प्राइमरी स्कूल बिरियागंज में 810 में से मात्र 243 मतदाताओं ने वोट डाले, जो सिर्फ 30 प्रतिशत वोटिंग है। नगर तिलहर का प्राइमरी स्कूल मौजमपुर द्वितीय रूम नंबर एक पर 531 पुरुष और 440 महिला मतदाता है। 971 मतदाताओं में से 324 मतदाताओं ने वोट डाले। यह मतदान 33.37 प्रतिशत है।