{"_id":"6acd3efa6123bb61630a13b9","slug":"voters-who-were-left-out-will-be-identified-and-a-campaign-will-be-launched-to-add-the-names-of-eligible-individuals-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-187305-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: छूटे मतदाताओं का होगा चिह्नांकन, पात्रों के नाम जोड़ने के लिए चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: छूटे मतदाताओं का होगा चिह्नांकन, पात्रों के नाम जोड़ने के लिए चलेगा अभियान
विज्ञापन
शाहजहांपुर। निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण से पहले छूटे हुए मतदाताओं का चिह्नांकन कर उनके नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए अभियान चलाया जाएगा। जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में अभियान की कार्ययोजना की जानकारी दी गई।
डीएम ने बताया कि 10 अप्रैल 2026 को प्रकाशित अंतिम निर्वाचक नामावली का पूर्व की निर्वाचक नामावली और पूरक सूचियों से मिलान किया जाएगा। इसमें ऐसे मतदाताओं की बूथवार सूची तैयार होगी, जिनका नाम पहले की सूची में था, लेकिन 10 अप्रैल की अंतिम सूची में नहीं है। बीएलओ घर-घर जाकर इन मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। पात्र पाए जाने पर फार्म-6 भरवाकर नाम मतदाता सूची में शामिल कराया जाएगा।
घर-घर सत्यापन के दौरान पहली बार मतदान करने वाले युवा, महिला और दिव्यांग मतदाताओं का भी चिह्नांकन किया जाएगा। रात्रि आश्रयों, श्रमिक बस्तियों, बेघर और समाज की मुख्यधारा से वंचित लोगों को भी मतदाता सूची में शामिल करने पर विशेष जोर दिया गया है। इसके लिए ग्रामसभा, नगर पंचायत और बूथ स्तर पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
डीएम ने राजनीतिक दलों से अभियान में सहयोग करने और अपने बूथ लेवल एजेंटों को प्रक्रिया की जानकारी देने की अपील की। शिक्षण संस्थानों, स्वीप गतिविधियों और जनसंपर्क के माध्यम से भी मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।