{"_id":"67647c872a34ad5a070c20d5","slug":"volunteers-took-out-abhyudaya-path-movement-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-133837-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: स्वयंसेवकों ने निकाला अभ्युदय पथ संचलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: स्वयंसेवकों ने निकाला अभ्युदय पथ संचलन
Fri, 20 Dec 2024 01:35 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 20 Dec 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से बृहस्पतिवार को अभ्युदय पथ संचलन का आयोजन किया गया। यह पथ संचलन शहर के सुभाषनगर तिराहा, कनौजिया अस्पताल व देवी प्रसाद इंटर काॅलेज से प्रारंभ होकर खिरनीबाग चौराहा पर एकजुट होते हुए लोदीपुर स्थित एनटीआई के मैदान पर पहुंचा। पथ संचलन में सैकड़ों की संख्या में शामिल स्वयंसेवकों का अनुशासन देखते ही बना।
पथ संचलन में सभी स्वयंसेवक अपने हाथों में डंडा लेकर कदमताल करते हुए चले। इनका शहरवासियों द्वारा जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। एनटीआई के मैदान पर सभा का आयोजन किया गया। इसमें संघ के प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इसकी स्थापना का उद्देश्य हिंदू समाज को एकत्रित करना है।
डॉ. हेडगेवार का यह स्वप्न पूरा होता दिख रहा है। अब समाज के लोग हिंदू होने पर गर्व करने लगे हैं। इससे भारत भी उन्नति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि अब समय की आवश्यकता है कि काम को बहुत तेजी से किया जाए। प्रत्येक गांव को शाखायुक्त बनाना है। इससे पहले स्वयंसेवक सुमित व प्रदुल्य द्वारा ध्वजारोहण किया गया। मोहन सिंह ने एकलगीत प्रस्तुत किया। अंत में प्रदीप ने प्रार्थना कराई। इस मौके पर विभाग संघ चालक रवि मिश्रा, विभाग प्रचारक धर्मेंद्र धवल, महानगर प्रचारक मंजीत, कौशल सिंह, ओमेंद्र आदि मौजूद रहे।