फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Volatility in gold and silver prices has dampened the bullion market.

Shahjahanpur News: सोने-चांदी के भाव में अस्थिरता से ठंडा पड़ा सराफा कारोबार

Thu, 22 Jan 2026 11:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Volatility in gold and silver prices has dampened the bullion market.
सदर बाजार ​स्थित एक शोरूम पर गहनों की खरीदारी करते लोग। संवाद
शाहजहांपुर। सोने-चांदी के दामों में अस्थिरता के कारण सराफा कारोबार बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। लोगों ने खरीद काफी कम कर दी है। वहीं गिरवी गांठ का धंधा भी मंदा हो गया है। लोग कई बरस पहले रखा गया सोने-चांदी का माल छुड़ाने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सोने के भाव में 3000 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी के भाव में 12000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट आई। भाव कम होने से सराफा बाजार ठंडा पड़ गया। बहुत जरूरत पर ही लोग सोने-चांदी के गहनों की खरीदारी करने निकले।
विज्ञापन

सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद सराफ ने बताया कि वैश्विक स्तर पर युद्ध व अशांति की वजह से अस्थिरता का माहौल बन गया है। अधिकतर देश सोने-चांदी के भंडार भर रहे हैं। इसकी वजह से सोने-चांदी के दामों में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले छह माह से लगातार सोने-चांदी के भाव में लगातार वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जरूर भाव में गिरावट आई। अब तक लोग सोने और चांदी को निवेश के लिए सबसे अच्छा विकल्प मान रहे हैं, लेकिन अचानक भाव में गिरावट होने से बाजार को झटका लगा है। वहीं, अगले महीने से सहालग शुरू होने के कारण व्यापारी राहत की उम्मीद कर रहे हैं।
--
गिरवीं-गांठ का धंधा भी पड़ा मंदा
पहले सोने-चांदी के भाव कम थे। इसकी वजह से गिरवी रखने पर भाव कम मिलते थे। अब भाव बढ़ने से अच्छे भाव मिलने लगे हैं। लोग गिरवी रखने से ज्यादा गिरवी रखा माल छुड़ाने पहुंच रहे हैं। पहले अधिकतम तीन या चार साल में गिरवी खत्म हो जाती थी। सोने के भाव बढ़ने से अब लोग 10 से 15 वर्ष पुरानी गिरवी छुड़ाने के लिए आ रहे हैं। इसकी वजह से सराफा व्यापारियों के सामने दिक्कत आ रही है। ग्राहक से संबंध बनाए रखने के लिए व्यापारी समझौता कर रहे हैं।
--
जरूरत पर लोग खरीद रहे जेवरात
शादी या अन्य कार्यक्रम में उपहार के रूप में लोग खरीदारी अधिक कर रहे हैं। इसके लिए भी लोगों ने अपना अमाउंट तय कर रखा है। 22 कैरट के स्थान पर अब लोग 18 कैरट का सोना खरीद रहे हैं। अब नौ कैरट के रूप में भी विकल्प आ गया है। इससे मध्यम वर्ग को काफी राहत मिलेगी।
-विनोद सराफ, अध्यक्ष सराफा व्यापारी एसोसिएशन
--
विश्व में चल रहे युद्ध की वजह से अस्थिरता का माहौल है। बृहस्पतिवार को सोने-चांदी के भाव में गिरावट आई। संभावना है कि अभी और गिरावट आएगी। फरवरी में सहालग में सोना-चांदी सस्ता होने से मांग बढ़ेगी। भाव गिरने का असर दिखाई दिया। जरूरतमंद लोग ही खरीदारी कर रहे हैं।

- सिद्धार्थ रस्तोगी, सराफा व्यापारी

सदर बाजार स्थित एक शोरूम पर गहनों की खरीदारी करते लोग। संवाद

सदर बाजार स्थित एक शोरूम पर गहनों की खरीदारी करते लोग। संवाद

सदर बाजार स्थित एक शोरूम पर गहनों की खरीदारी करते लोग। संवाद

सदर बाजार स्थित एक शोरूम पर गहनों की खरीदारी करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed