फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Voices of protest raised on making Roshanlal Verma SP candidate

रोशनलाल वर्मा को सपा प्रत्याशी बनाने पर उठे विरोध के सुर

Fri, 14 Jan 2022 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Voices of protest raised on making Roshanlal Verma SP candidate
शाहजहांपुर। हाल में भाजपा छोड़ने वाले तिलहर विधायक रोशनलाल वर्मा का समाजवादी पार्टी में विरोध शुरू हो गया है। उन्हें तिलहर से सपा प्रत्याशी घोषित किए जाने की आशंका के चलते बृहस्पतिवार को इसी विधानसभा से टिकट के लिए आवेदन करने वाले कई दावेदारों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिखा है। पत्र में रोशनलाल वर्मा को प्रत्याशी न बनाने की गुजारिश की है।
विज्ञापन

विधायक रोशनलाल वर्मा दो बार बसपा और एक बार भाजपा से विधायक रहे हैं। हाल में ही उन्होंने कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या के साथ भाजपा छोड़ दी थी। माना जा रहा है कि तिलहर से सपा प्रत्याशी के तौर पर रोशनलाल वर्मा चुनाव लड़ेंगे। यह जानकारी जब सपा से टिकट के लिए आवेदन करने वालों तक पहुंची तो उन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

सपा से तिलहर सीट से टिकट मांग रहे दस-बारह दावेदारों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखा है। यह पत्र सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस पत्र में रोशन लाल वर्मा पर तमाम आरोप लगाते हुए उन्हें टिकट न देने की गुजारिश की गई है। दावेदारों का कहना है कि तिलहर सीट से सपा के पुराने कार्यकर्ता को ही टिकट मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज के घटनाक्रम पर टिकी सभी की निगाह
भाजपा छोड़ने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने मकर संक्रांति को धमाका करने का एलान किया था। माना जा रहा है कि शुक्रवार को स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ तमाम जनप्रतिनिधि भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हो सकते हैं। जिले के कुछ अन्य नेता भी सपा की सदस्यता ले सकते हैं। जलालाबाद के एक पूर्व विधायक का नाम भी चल रहा है जो टिकट की आस में सपा में शामिल हो सकते हैं। इन पूर्व विधायक का बृहस्पतिवार देर शाम सपा सुप्रीमो के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आज के घटनाक्रम में सपा के साथ ही विपक्षी दलों के नेताओं की भी निगाह लगी हुई है।

विरोध की जानकारी नहीं है। टिकट पर अंतिम फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ही करेंगे। वह जिसे भी प्रत्याशी बनाएंगे, उसे पूरे मनोयोग से चुनाव लड़ाकर जिताया जाएगा।
तनवीर खां, सपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed