{"_id":"578902354f1c1ba64e13ef81","slug":"visitors-to-the-workers-autumn-of-the-heroic-advocate","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यवेक्षकों के समक्ष कार्यकर्ताओं ने की शरदवीर की मुखालफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यवेक्षकों के समक्ष कार्यकर्ताओं ने की शरदवीर की मुखालफत
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Fri, 15 Jul 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी पर्यवेक्षक के रूप में यहां पहुंचे हरदोई के एमएलसी मिसबाहुददीन और एमएलसी अमित यादव उर्फ रिंकू के समक्ष पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने सपा से घोषित प्रत्याशी शरदवीर सिंह की मुखालफत करते हुए किसी अन्य को टिकट देने की मांग की। इन कार्यकर्ताओं में नगर के अलावा मिर्जापुर और कलान से आए कार्यकर्ता शामिल थे। कार्यकर्ताओं ने पर्यवेक्षकों को शिकायत संबंधी ज्ञापन भी दिया।
बता दें कि पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी की फीडबैक लेने आए पर्यवेक्षकों का अल्हागंज में कार्यकर्ताओं की राय जानने का कार्यक्रम आयोजित था, लेकिन टिकट को लेकर पार्टी के असंतुष्ट धड़े के कार्यकर्ताओं ने इन पर्यवेक्षकों को कस्बा स्थित एक ढाबे पर रोककर अपनी शिकायत दर्ज कराई। उनमें शामिल अधिकांश कार्यकर्ताओं का आरोप था कि पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी जनता के बीच नहीं जाता और अधिकांश पार्टी कार्यकर्ताओं से दूरी बनाए रखता है, जिसके चलते उनकी जनता के बीच उनकी लोकप्रियता खत्म हो गई है। अन्य लोगों में प्रमुख रूप से पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष रामप्रताप सिंह चौहान, मिर्जापुर के प्रधान नीलेश यादव, सपा नेता संतन पाल यादव, ब्रह्मकुमार दीक्षित, दिलीप अग्निहोत्री, रामकुमार वर्मा, विमलेश कुमार, सूरजपाल सिंह, डा. अशफाक समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे।