{"_id":"60a196bc8ebc3e73e94c9cac","slug":"vishwas-pandey-of-shahjahanpur-done-marriage-in-chicago-family-involved-online","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : शाहजहांपुर के शख्स ने शिकागो में किया विवाह, घर वाले हुए ऑनलाइन शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : शाहजहांपुर के शख्स ने शिकागो में किया विवाह, घर वाले हुए ऑनलाइन शामिल
Mon, 17 May 2021 10:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 17 May 2021 10:06 AM IST
सार
पिछले साल विवाह टलने के कारण इस वर्ष पिता की वैवाहिक वर्षगांठ अक्षय तृतीया पर डॉ. विश्वास और डॉ. मीता ने शिकागो के कृष्ण मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह रचाया।
विज्ञापन
डॉक्टर विश्वास ने शिकागो में की शादी, घरवाले ऑनलाइन हुए शामिल
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर स्थित रोशनगंज के रहने वाले डॉ. विश्वास पांडेय की शादी इन दिनों चर्चा में है। कोरोना की इस महामारी में उन्होंने जिस तरह अमेरिका के शिकागो में शादी की उसकी बातें शाहजहांपुर में हर कोई कर रहा है।
विज्ञापन
दरअसल डॉ. विश्वास पांडेय अमेरिका के शिकागो में पोस्ट डॉक्टरल रिसर्च एसोसिएट हैं और विश्व प्रसिद्ध फर्मी नेशनल एसिलेटर प्रयोगशाला, वातविया, यूएसए में विजिटिंग रिसर्चर हैं। विश्वास की शादी यूरोप के देश स्लोवेनिया की रहने वाली डॉ. मीता से शाहजहांपुर में होनी थी।
विज्ञापन
मगर कोविड के कारण इंटरनेशनल फ्लाइट बंद होने से एक साल से विवाह टल रहा था। अक्षय तृतीया को दोनों ने अपने परिवार की सहमति से हिंदू रीति-रिवाज से कृष्णा मंदिर में शादी कर ली। इस दौरान दोनों के परिवार वाले ऑनलाइन शामिल हुए।
विज्ञापन
डॉ. विश्वास के पिता बृजेश पांडेय बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं। बृजेश पांडेय के तीन बेटों में से एक डॉ. विश्वास पांडेय अमेरिका के शिकागो में रहते हैं। 2010 में विश्वास को यूरोपियन कमीशन से फेलोशिप मिली थी। विश्वास ने गेट यूनिवर्सिटी से पीएचडी की। इसके बाद विश्वास ने यूरोपीय सेंटर फॉर द ओरेटिकल फिजिक्स (इटली) में शोध कार्य किया। 2016 में वर्जिनिया टेक स्टेट यूनिवर्सिटी अमेरिका में रिसर्च एसोसिएट के रूप में काम किया।
विश्वास यूरोप और अमेरिका में आयोजित कई अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में व्याख्यान दे चुके हैं। वर्तमान में वह नोबेल पुरस्कार प्राप्त वैज्ञानिकों के साथ काम कर रहे हैं। डॉ. विश्वास का यूरोपियन देश स्लोवेनिया की रहने वाली डॉ. मीता से एक साल से विवाह टल रहा था। डॉ. मीता बेल्जियम ब्रूसेल्स में काउंसलर हैं। पिछले साल विवाह टलने के कारण इस वर्ष पिता की वैवाहिक वर्षगांठ अक्षय तृतीया पर डॉ. विश्वास और डॉ. मीता ने शिकागो के कृष्ण मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह रचाया।
इस दौरान दोनों परिवारों ने ऑनलाइन जुड़कर विवाह संपन्न कराया। इस विवाह में विश्वास पांडे के ताऊ शिक्षक नेता संतोष पांडे, उनक भाई आलोक पांडेय, डॉ. आदर्श पांडेय, डॉ. विकास पांडेय, डॉ. विशाल पांडेय, भाभी आराधना पांडेय, मां कुसुम पांडेय, बहन वंदना ऑनलाइन साक्षी बने और वर-वधू को आशीर्वाद और बधाई दी।