फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Vishwakarma Jayanti Liturgy of the machines

विश्वकर्मा जयंती पर  हुआ मशीनों का पूजन

Sat, 17 Sep 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sat, 17 Sep 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Vishwakarma Jayanti Liturgy of the machines
विश्वकर्मा जयंती पर  हुआ मशीनों का पूजन - फोटो : श्‍ााहजहांपुर उत्‍तर प्रदेश्‍ा
जिले में भगवान विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा और उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर सभी कारखानों में मशीनों का पूजन किया गया। हवन पूजन के बाद प्रसाद वितरित किया गया। 
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड स्टोर परिसर में श्रीरामचरित मानस के पाठ के बाद सुबह हवन पूजन हुआ। इस अवसर पर इंजीनियरों और कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप जलाकर पूजन किया। बाद में सभी ने भंडारा में प्रसाद छका। आयोजन में भाजपा विधानमंडल दली के नेता सुरेश कुमार खन्ना, चेयरमैन तनवीर खां, ब्लाक प्रमुख क्षमा वर्मा आदि ने भी उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। आयोजन में समिति अध्यक्ष सादिक अली, सचिव सर्वेश सिंह, वेद प्रकाश शर्मा, रामानंद, इंजीनियर ताराचंद्र रवि, एसपी पांडेय, ओपेंद्र कुमार, संजीव कुमार, मुरलीधर, विवेक चौरसिया, अजय कुमार, एचएन मिश्रा, बलवंत सिंह, अजय सिंह, रंजीत सिंह, रविंद्र कुमार, राजेश सक्सेना, सरियत खां, स्वामी दयाल प्रजापति, सत्यपाल, रूप वसंत, रामपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

असंगठित मजदूर यूनियन (इंटक) की ओर से लोधीपुर स्थित शहनाई मैरिज लान में भगवान विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पंडित विश्वमोहन ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया। आयोजन में जिलाध्यक्ष पवन सिंह, शांतिस्वरूप शर्मा, राधेश्याम गुप्ता, रामपाल, बच्चू लाल, रामसेवक, रमेश शर्मा, राजीव सक्सेना, संतोष सक्सेना, सुरेश शर्मा आदि मौजूद रहे। इस मौके पर श्रमिकों के जीवन पर आधारित मुंशी प्रेमचंद की कहानी सवा सेर गेहूं और कफन का मंचन भी किया गया। नाटक में अमित श्रीवास्तव, हर्षकुमार, अनिल यादव, आकांक्षा मिश्रा, योगेश आर्यन, अभिषेक कुमार, तरुण पटेल, कुमुद कांत, आयुष मिश्रा, प्रियंका सक्सेना, पारस दीक्षित आदि शामिल रहे। आफताब अहमद के संचालन में हुए कार्यक्रम में शान मोहम्मद ने आभार व्यक्त किया। बाद में सभी भंडारा में प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य टेक्निकल कैंपस में भगवान विश्वकर्मा जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। इस अवसर पर कॉलेज चेयरमैन प्रत्यक्ष गोयल ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा अर्चना की। डिप्टी डायरेक्टर पदम प्रकाश अग्रवाल ने विश्वकर्मा जयंती पर विचार व्यक्त किए। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने फैकल्टी मेंबर्स के साथ मशीनों का भी पूजन किया। आयोजन में राजेश सक्सेना, संतोष कुमार, अनुपम संतोषी, विवेक शर्मा, विकास दीक्षित, धर्मेंद्र कुमार, काशीनाथ, दिलीप कुमार, निशा आदि का योगदान रहा। इधर, जिलेभर की फैक्ट्रियों और कारखानों में भी भगवान विश्वकर्मा जयंती पर मशीनों का पूजन किया गया। साथ ही हवन के माध्यम से भगवान विश्वकर्मा को नमन किया गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed