फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kanshi Ram remembered on his death anniversary.

Shahjahanpur News: पुण्यतिथि पर कांशीराम को याद किया

Fri, 09 Oct 2026 11:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Kanshi Ram remembered on his death anniversary.
सपा कार्यालय पर कांशीराम की पुण्यतिथि मनाते सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता। संवाद
शाहजहांपुर। सपा के बिजलीपुरा स्थित कार्यालय में कांशीराम की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद जिलाध्यक्ष तनवीर खान की अध्यक्षता में गोष्ठी आयोजित कर उनके विचारों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि कांशीराम ने दलितों और वंचित वर्गों को सत्ता में भागीदारी का रास्ता दिखाया। उनके विचार और संघर्ष आज भी लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं। पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा, पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा, जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव, प्रदेश सचिव रामसूरत यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की ओर से चिनौर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बहुजन समाज को जागरूक करने और सामाजिक परिवर्तन के मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




मुख्य अतिथि ब्रह्मस्वरूप सागर, बरेली मंडल प्रभारी महेश सागर, फर्रुखाबाद की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवानी कटियार ने विशिष्ट अतिथि के रूप में सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल कुमार ने की, जबकि संचालन रविंद्र बौद्ध ने किया। इस मौके पर स्वयं प्रकाश कौशल एडवोकेट, सुरेश वर्मा, हरिराम वर्मा, पुरुषोत्तम सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed