{"_id":"6ac8dd23a4c8da278e0ec563","slug":"shivas-wedding-procession-taken-out-with-great-fanfare-devotees-throng-the-shiva-parvati-wedding-celebration-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-187001-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: धूमधाम से निकाली गई शिव बरात, शिव-पार्वती विवाह में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: धूमधाम से निकाली गई शिव बरात, शिव-पार्वती विवाह में उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन
जलालाबाद की शिव बरात में शामिल भोलेनाथ की झांकी। संवाद
देव स्वरूपों पर नगरवासियों ने की पुष्पवर्षा, जगह-जगह उतारी आरती
संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद। रामलीला समिति के तत्वावधान में शिव बरात धूमधाम से निकाली गई। पूर्व विधायक शरदवीर सिंह ने परशुराम मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ किया। नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली शोभायात्रा में भगवान शिव-पार्वती समेत विभिन्न देवी-देवताओं के आकर्षक स्वरूप शामिल रहे।
शोभायात्रा परशुराम मंदिर से शुरू होकर रामलीला मैदान पहुंची। यहां कुछ देर विश्राम के बाद यात्रा मोहल्ला ब्रह्मनान स्थित प्राचीन शिव मंदिर पहुंची, जहां भगवान शिव-पार्वती का विवाह संपन्न कराया गया। इससे पहले शोभायात्रा में विशाल नंदी पर सवार भगवान शिव और भैंसे पर सवार शनिदेव की झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही।
नगर में जगह-जगह लोगों ने देव स्वरूपों पर पुष्पवर्षा की। श्रद्धालुओं ने भगवान को भोग लगाकर आरती उतारी और जयकारे लगाए। मेला समिति के पदाधिकारियों के साथ शिव मंदिर संस्थान के महेश ओमर, प्रशांत सक्सेना, अजय शंकर दीक्षित, पंचू कटियार, गिरिजेश कटियार आदि व्यवस्था संभालते रहे।