फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Violation of Kovid Guidelines in Government Medical College

राजकीय मेडिकल कॉलेज में कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन

Thu, 06 Jan 2022 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Violation of Kovid Guidelines in Government Medical College
राजकीय मेडिकल कॉलेज में लाइन में लगी भीड़। - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। जिले में लगातार कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं, लेकिन कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं हो पा रहा है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीज और तीमारदार भी दो गज की दूरी के नियम का पालन नहीं कर रहे हैं। डॉक्टर को दिखाने के लिए लाइन में लग रहे मरीजों के बीच दूरी नहीं नजर आती। इससे संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क लगाना और दो गज की दूरी के नियम का पालन सबसे आवश्यक नियम बताए हैं। संक्रमण की दो लहरों में 20 हजार से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, जबकि चार सौ से ज्यादा लोगों की मौत अब तक हो चुकी है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीजों और तीमारदारों के बीच सामाजिक दूरी के नियम का पालन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को खराब मौसम के कारण राजकीय मेडिकल कॉलेज में भीड़ अपेक्षाकृत कम थी। इसके बावजूद पर्चा बनवाने, डॉक्टर को दिखाने, टेस्ट कराने या दवा काउंटर में लाइन लगाए लोगों के बीच दूरी नजर नहीं आई। लोग एक-दूसरे से सटकर लाइन में लगे हुए थे। बहुत से मरीज और तीमारदार मास्क भी नहीं लगाए हुए थे। अधिकांश लोग मफलर लपेटे दिखे। ऐसे में संक्रमण की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि मास्क और दो गज की दूरी का नियम कोरोना संक्रमण से बचाता है। सभी लोग मास्क जरूर लगाएं और दूसरों से दूरी बनाकर रखें। राजकीय मेडिकल कॉलेज में आने वाले सभी लोगों को इसके लिए जागरूक किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed