फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Villagers will have to take a long detour due to removal of pontoon bridge

Shahjahanpur News: पैंटून पुल हटने से ग्रामीणों को लगाना पड़ेगा लंबा चक्कर

Sun, 15 Jun 2025 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Villagers will have to take a long detour due to removal of pontoon bridge
परौर के कुंडलिया के मजरा बोझी में बना पैंटून पुल। संवाद
जलालाबाद/ परौर। मानसून आने से पहले हर वर्ष नदियों पर बनाए गए पैंटून पुल हटाए जान की कवायद शुरू हो गई है। जिले में बने परौर क्षेत्र में बने रामगंगा नदी पर हैदलपुर घाट और बोझीघाट रविवार से पुल हटाने काम शुरू हो जाएगा। पैंटून पुल हटने से लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ेगा। पांच माह क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोगों को परेशानी उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन

जलालाबाद क्षेत्र में हैदलपुर घाट पर पैंटून पुल बनाया जाता है। मानसून के आने से पहले इनको हटाया जाता है। बारिश का मौसम खत्म होने के बाद अक्तूबर में फिर से पैंटून पुल का निर्माण कराया जाता है। पुल के हटने से जलालाबाद और परौर क्षेत्र के दर्जनों गांवों की बड़ी आबादी को करीब पांच महीने आवागमन की समस्या से जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन

जलालाबाद से हैदलपुर घाट की दूरी करीब 18 किलोमीटर है। इस घाट पर पुल होने से उस क्षेत्र के गांवों से परौर छह और कलान की दूरी करीब 17 किलोमीटर है। पैंटून पुल के हटने से क्षेत्र के लोगों को जलालाबाद व मिर्जापुर होकर परौर व कलान जाना पड़ेगा। कलान तक पहुंचने को 50 और परौर पहुंचने में 60 का चक्कर लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
ये गांव होंगे प्रभावित
इस क्षेत्र के गांव हैदलपुर, फरीदापुर, मंगटोरा, कुंडरा पहाड़पुर, चचुआपुर, खजुहाहार टापर, भुलभुलागंज, शाहपुर, हथिनापुर, पेहना, मंझोला, समैचीपुर के अलावा उस नदी पार के गांव परौर, कदराबाद, दहिलिया, मंझा, हरद्वारा, कौमी, गहबरा व सोहड सहित करीब दो दर्जन गांवों के हजारों लोग प्रभावित होंगे।
15 किमी जिला मुख्यालय पहुंचने में बढ़ेगा फेर
परौर क्षेत्र के गांव कुंडलिया के मजरा बोझी घाट पैंटून पुल बनने से जिला मुख्यालय की दूरी करीब 35 किमी पड़ती है। पैंटून पुल हटने से अब दूरी बढ़कर 50 किमी हो जाएगी। अब क्षेत्र के लोग कलान से मिर्जापुर होते हुए जलालाबाद होते हुए जिला मुख्यालय पहुंच पाएंगे। इसके हटने से यदि राम गंगा पर पक्के पुल का निर्माण हो जाता है तो क्षेत्र के परौर, मोहनपुर, गोलागंज कुंडलिया, बर्खेमई, नौगांव, कौमी नयागांव, दहेलिया कुबेरपुर समेत दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।

--------
मानसून को देखते हुए 15 जून से पुल हटाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। आवागमन बंद कर दिया जाएगा। बारिश के बाद अक्तूबर माह में फिर से पैंटून पुलों का निर्माण कराया जाएगा।
- जगदीश शर्मा, अवर अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed