{"_id":"6478ef69c35b7954e308be09","slug":"villagers-stopped-work-on-ganga-expressway-demanding-underpass-shahjahanpur-news-c-4-1-170860-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीणों ने गंगा एक्सप्रेस-वे का काम रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीणों ने गंगा एक्सप्रेस-वे का काम रोका
Fri, 02 Jun 2023 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
प्रेमनगर में सड़क के विरोध में एकत्रित ग्रामीण
जैतीपुर। मेरठ से प्रयागराज तक बन रहे गंगा एक्सप्रेस-वे का धुबला करीमनगर समेत करीब एक दर्जन गांवों के लोगों ने काम रुकवा दिया। गांव वालों का कहना था कि हाईवे निर्माण के लिए उनके गांव का रास्ता बंद किया जा रहा है। जब तक अंडरपास का निर्माण नहीं होगा, वे हाईवे का निर्माण नहीं होने देंगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे प्रदर्शन करते रहे।
बृहस्पतिवार दोपहर धुबला करीमनगर गांव के पास खूबपुर, अचिंतपुर, केशी नगला, मौजमपुर, रपड़िया, नवादा, सहित करीब एक दर्जन गांवोंं के लोग जमा हो गए। उन्होंने गंगा एक्सप्रेस-वे पर प्रदर्शन करते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव से गढि़या रंगीन से पृथ्वीपुर होते हुए आने-जाने का मुख्य रास्ता है, इसे गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए बंद किया जा रहा है।
ग्रामीण यहां अंडरपास बनवाने के लिए लगातार मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी कोई नहीं सुन रहा है। ग्रामीणों ने बताया अगर अंडरपास नहीं बना तो उनके गांव आने-जाने का रास्ता बंद हो जाएगा। प्रदर्शन करने वाले गौरव गुप्ता, मनवीर सिंह, पवन गुर्जर, आलोक शर्मा, मोहित, मोनू गुप्ता, संतराम, वेदराम, भूपेश गुप्ता, सुभाष रामसरन आदि शामिल रहे। इस दौरान ग्रामीणों ने डीएम को संबोधित एक पत्र दिया है।