{"_id":"6a9b061b693745aea20acc69","slug":"villagers-staged-a-protest-raising-the-slogan-no-road-no-vote-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-183648-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा लगाकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा लगाकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
साहबगंज तिराहे पर प्रदर्शन करते अल्हागंज क्षेत्र के गांव चंपतपुर और टिकुरा के ग्रामीण। संवाद
अल्हागंज। ग्राम पंचायत जेरा रहीमपुर के मजरा चंपतपुर और टिकुरा को आपस में जोड़ने वाला जर्जर मार्ग ठीक नहीं कराने के विरोध में शुक्रवार को ग्रामीणों ने साहबगंज तिराहे पर रोड नहीं तो वोट नहीं का बैनर लेकर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया।
दोनों गांवों के लोगों का कहना है कि यह मार्ग लंबे समय से बदहाल है। गहरे गड्ढे और जलभराव से कीचड़ हो जाने से उनके साथ स्कूल जाने वाले बच्चों को भी परेशानी हो रही है। गांव के अरुण कुमार ने बताया कि सड़क पर कई बार ई-रिक्शा पलट चुके हैं।
सड़क और नाली निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री, डीएम और क्षेत्रीय विधायक को भी अवगत कराने पर समस्या का समाधान नहीं हुआ। करीब एक हजार की आबादी वाली ग्राम पंचायत में रहने वालों का कहना है कि सड़क की मांग पूरी नहीं होने पर वे चुनाव में मतदान का बहिष्कार करने के लिए मजबूर हो गए हैं। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
इस विषय में संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी जाएगी। जनहित के जो कार्य हैं, उन्हें प्राथमिकता से कराया जाएगा।
-धर्मेंद्र प्रताप सिंह, डीएम