{"_id":"674b66672b0975754f00ff34","slug":"villagers-staged-a-protest-at-jamaur-power-substation-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-132298-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जमौर बिजली उपकेंद्र पर ग्रामीणों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जमौर बिजली उपकेंद्र पर ग्रामीणों ने दिया धरना
Sun, 01 Dec 2024 12:54 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 01 Dec 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
कांट क्षेत्र में जमौर बिजली उपकेंद्र पर एसडीओ को ज्ञापन देते यूथ बी ग्रेड के पदाधिकारी व ग्राम
कांट। बिजली समस्या के विरोध में ग्रामीणों ने शनिवार को सपा यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष तैयब खां के नेतृत्व में जमौर विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। बाद में विद्युत निगम के उपखंड अधिकारी हीरा लाल गुप्ता को ज्ञापन देकर कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।
ज्ञापन में बताया कि कुछ कर्मचारी अख्तियार नगर उर्फ इकनौरा में बिजली चेकिंग के नाम पर ग्रामीणों का उत्पीड़न कर रहे हैं। ग्रामीणों के बिजली के बिल बकाया होने पर उनके कनेक्शन काटकर अवैध वसूली करते हैं। यदि कोई ग्रामीण अपना बिजली का बिल ठीक कराना चाहता है तो कर्मचारी परेशान कर कार्यालय के चक्कर लगवाते हैं। मीटर में तकनीकी खराबी के कारण बिल गलत आ रहे हैं, लेकिन शिकायत करने पर भी समाधान नहीं किया जाता है।
बिजली की दिक्कतें बताने का प्रयास करने पर कर्मचारी फोन भी नहीं उठाते हैं। एसडीओ ने शिकायतों की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया। धरना-प्रदर्शन में तैसुब गाजी, राम अवतार वर्मा, प्रेमपाल, जागन लाल राठौर, जुल्फिकार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
000
लाइन में फाल्ट आने से कलान में 16 घंटे गुल रही बत्ती
कलान। 33 केवी हाईटेंशन लाइन में आई खराबी के कारण ब्लॉक रोड समेत नगर के सभी मोहल्लों में शनिवार को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक बत्ती गुल रही। दिन भर बिजली आपूर्ति नहीं होने से विद्युत चालित उद्योग धंधे ठप रहे और तमाम घरों में पेयजल का संकट हो गया। शाम को बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगो को राहत मिली। विद्युत निगम के अवर अभियंता ने बताया कि बदायूं के उसावां स्थित 132 केवी उपकेंद्र से यहां आई 33 केवी की इनकमिंग लाइन में खराबी आ जाने से सभी फीडर बंद रहे। संवाद