फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Villagers staged a protest against the power crisis, raising slogans.

Shahjahanpur News: विद्युत संकट के खिलाफ ग्रामीणों ने नारेबाजी के साथ किया प्रदर्शन

Fri, 24 Apr 2026 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Villagers staged a protest against the power crisis, raising slogans.
कुर्रियाकलां। मल्हपुर गांव में 11 केवीए की हाईटेंशन लाइन का बंच केबल बार-बार टूटने से ग्रामीण गत तीन दिन से बिजली संकट का सामना कर रहे हैं। समस्या का समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों ने शुक्रवार को विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मल्हपुर गांव के उत्तर दिशा में बुधवार को केबल टूट जाने से बत्ती गुल हो गई। इससे भीषण गर्मी में पीने के पानी तक के लाले पड़ गए। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत करने पर शुक्रवार की दोपहर में केबल जोड़ा गया, लेकिन कुछ देर बाद वह फिर टूट कर लटकने लगा।
विज्ञापन

तार में बिजली प्रवाहित होने से किसी भी समय हादसा हो सकता है। सूचना देने पर भी बिजली उपकेंद्र से कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इसके विरोध में ग्रामीणों ने संगम दुबे के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में सरोज मिश्र,अनूप शुक्ला, भगवती स्वरूप, गोपाल अग्निहोत्री, ज्ञानू मिश्रा, मोहित दीक्षित, गोविंद शुक्ला आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
मरम्मत कार्य के कारण बंद रही बिजली

शाहजहांपुर। भीषण गर्मी पड़ने के बाद बिजली निगम को अब मरम्मत कार्य की याद आई है। शुक्रवार को निगोही रोड उपकेंद्र पर कई जगहों पर मरम्मत का कार्य होने के चलते दो-दो घंटे तक फीडर बंद रखे गए। इसके चलते लोगों को दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा। पुलिस लाइन पर बाईबाग चिनौर फीडर पर एलटी क्रॉसिंग के कारण आपूर्ति को बंद कर दिया गया। इसी तरह अब्दुल्लागंज उपकेंद्र के भारद्वाजी में चार सौ केवीए ट्रांसफॉर्मर में फॉल्ट आने से डेढ़ घंटे तक बिजली बंद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed