फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Villagers spent the night awake after seeing a thief with a drone camera

Shahjahanpur News: ड्रोन कैमरे के साथ चोर देख ग्रामीणों ने जागकर बिताई रात

Mon, 21 Jul 2025 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Villagers spent the night awake after seeing a thief with a drone camera
देवकली। कमालपुर गांव में शनिवार को देर रात ड्रोन कैमरे के साथ चोर देखे जाने से गांव में जाग हो गई और ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची, लेकिन तब तक चोर भाग चुके थे।
विज्ञापन


गांव के अंशु सिंह ने पुलिस को बताया कि रात करीब 12 बजे वह लघुशंका को घर से बाहर निकले तो गली में एक महिला के साथ दो अन्य लोग संदिग्ध हालात में खड़े दिखे और उनकी छत पर ड्रोन उड़ रहा था। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि रात में देखे गए लोग शनिवार को दिन में गांव में प्लास्टिक के बर्तन बेचते हुए देखे गए थे।
विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रदीप राय के अनुसार वह मौके पर पुलिस फोर्स के साथ गए, लेकिन मौके पर ड्रोन कैमरा और बदमाश नहीं मिले। संदिग्धों की खोज के लिए पुलिस की सर्विलांस टीम लगाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed