फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Villagers sitting on fast accusing MP of occupying plot

Shahjahanpur News: सांसद पर प्लॉट पर कब्जे का आरोप लगाकर अनशन पर बैठे ग्रामीण

Sun, 15 Sep 2024 03:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 15 Sep 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Villagers sitting on fast accusing MP of occupying plot
मीरानपुर कटरा में अनशन पर बैठे ग्रामीण। संवाद
मीरानपुर कटरा। मीरानपुर कटरा-जलालाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित प्लॉट पर सांसद अरुण सागर द्वारा कब्जा करने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने शनिवार से अनशन शुरू कर दिया। वहीं, सांसद ने आरोपों से इन्कार करते हुए जांच में स्थिति स्पष्ट हो जाने की बात कही है।
विज्ञापन



ग्राम पृथ्वी नगला उर्फ नगरिया निवासी भानुप्रताप गंगवार ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भेजी शिकायत में कहा है कि उसके प्लॉट पर सांसद जबरन कब्जा कर रहे हैं। जब उसने विरोध किया तो उस पर एससीएसटी एक्ट का एक फर्जी मुकदमा कटरा थाने में दर्ज करा दिया गया। शनिवार को पूर्व प्रधान दामोदर दास ने भानुप्रताप गंगवार, सुमित कुमार गंगवार, लालबहादुर गंगवार को माला पहनाकर अनशन पर बैठाया। धरनास्थल पर भारतीय कृषक दल के राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद यादव समेत अन्य वक्ताओं ने मुकदमा खत्म किए जाने और प्लॉट से कब्जा हटाने की मांग की है। इस दौरान नगरिया के पूर्व प्रधान रामपाल गंगवार, पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह यादव, चौधरी सत्येंद्र सिंह, हरिश्चंद्र, शिवकुमार आदि लोग मौजूद रहे। तिलहर एसडीएम जीत सिंह राय ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। राजस्वकर्मियों को जांच के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

--
पांच साल में किसी की एक इंच जमीन को नहीं छुआ है। आरोप लगाने वाले ने एक महीने पहले ही जमीन खरीदी है। वह जमीन की नाप करा लें। उनकी भूमि निकल रही है तो वह ले लें। हमें कोई एतराज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरुण सागर, सांसद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed