फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Villagers protest against unscheduled power cuts.

Shahjahanpur News: अघोषित बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन

Tue, 15 Sep 2026 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Villagers protest against unscheduled power cuts.
तिलहर में अ​धिशासी अ​भियंता को ज्ञापन देते ग्रामीण। स्रोत: जागरूक पाठक
तिलहर। अघोषित बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को बंथरा विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने अभियंताओं के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विद्युत निगम से निर्धारित रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति कराने की मांग की। अधिशासी अभियंता कृष्ण गोपाल अग्रवाल ने बिजली आपूर्ति में सुधार कराने का आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल आसपास के कई गांवों के लोगों ने अधिशासी अभियंता को संयुक्त प्रार्थनापत्र देकर बताया कि बिना किसी पूर्व सूचना के दिन और रात में कई बार बिजली काट दी जाती है। इससे आम जनता को दुश्वारी आती है। किसान खेतों में सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने शासन से निर्धारित छह घंटे की कटौती का पालन कराने और कटौती का ऐसा समय तय करने की मांग की, जिससे लोगों को ज्यादा असुविधा नहींं हो।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता ने ग्रामीणों को आपात कटौती उच्च स्तर से होने की मजबूरी बताते हुए आश्वस्त किया कि कटौती का समय बदले जाने के बारे में अधीक्षण अभियंता से वार्ता कर समस्या का समाधान कराया जाएगा। इस दौरान सुरेश कुमार, सूर्य प्रकाश, अजय, राजेंद्र, विपिन आदि तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed