फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Villagers lashed out at the MLA after their grievances were ignored.

Shahjahanpur News: समस्या अनसुनी करने पर विधायक के सामने भड़क उठे गांव वाले

Sat, 19 Sep 2026 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Villagers lashed out at the MLA after their grievances were ignored.
बंडा के आलमपुर पिपरिया गांव में प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
देवकली। प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार की शाम दीपक जलाए जाने के बाद मंदिर परिसर में नागरिकों की बैठक में विधायक चेतराम के सामने आलमपुर पिपरिया गांव के लोग उस वक्त भड़क उठे, जब उनके गांव की जलभराव की समस्या खंड विकास अधिकारी मनीष दत्त ने अनसुनी कर दी। ग्रामीणों में धक्का-मुक्की होते देख विधायक और बीडीओ बैठक छोड़कर चले गए।
विज्ञापन

गांव के सत्यदास, हरे राम, लक्ष्मण, रामचंद्र, बालक राम, वेद प्रकाश, बबलू, मनीष कुमार आदि ने बताया कि उनके गांव में शिव मंदिर के पास बंडा नगर पंचायत के नाले का गंदा पानी भर रहा है। इससे वहां बदबू फैल रही है और हैंडपंप से पीने का पानी भी गंदा निकलता है।
विज्ञापन

समस्या बताए जाते वक्त बैठक संबोधित कर रहे बीडीओ ने ग्रामीणों की बात पर ध्यान नहीं दिया। इस पर गांव वाले नाराज हो उठे। बैठक में हंगामे जैसे हालात बने देख विधायक और बीडीओ चले गए। बाद में ग्रामीणों ने नाले का पानी कुंवरपुर मार्ग पर रोक दिया। जिससे मार्ग के किनारे पानी भरने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, बाद में बीडीओ मनीष दत्त ने ग्रामीणों की शिकायत को जायज बताते हुए कहा कि गांव के लोग नगर पंचायत से नाराज हैं क्योंकि कस्बे का पानी उनके गांव की और जा रहा है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अजय सिंह के अनुसार नाला बनने का टेंडर पास हो चुका है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed