फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Villagers demonstrated by burning effigy of Railway Minister

ग्रामीणों ने रेलमंत्री का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया

Sat, 05 Feb 2022 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated by burning effigy of Railway Minister
निगोही में रेल मंत्री का पुतला फूंकते अनशनकारी - फोटो : SHAHJAHANPUR
निगोही। रेलवे फाटक पर अंडरपास बनाए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। ग्रामीणों ने रेलमंत्री का पुतला जलाकर आंदोलन को तेज कर दिया। इस दौरान जोरदार तरीके से रेलवे के खिलाफ नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

भूख हड़ताल पर तीसरे दिन बैठे सत्यपाल वर्मा व सोमवती का स्वास्थ्य बिगड़ गया। रेल अधिकारियों के संज्ञान नहीं लेने पर नाराज इनायतपुर, घटुई, रुदपुर, हरिकिशनपुर, खिरिया, घनश्याम, बंडा, मन्नियां गांव और कस्बे के तमाम लोग क्रासिंग पर पहुंचे और रेलमंत्री का पुतला जलाकर विरोध जताया।
विज्ञापन

भूखहड़ताल पर बैठे सत्यपाल वर्मा ने कहा कि जब तक मांग पूरी न होती, आन्दोलन जारी रहेगा। शाहजहांपुर- पीलीभीत रेलवे लाइन बनने के दौरान ही निगोही से गांवों को जाने के लिए रेलवे फाटक का निर्माण किया गया था। विभाग ने गलत रवैया अपनाकर रेलवे क्रासिंग को बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed