{"_id":"6a650d97419032824800fe8c","slug":"villagers-created-a-ruckus-in-dabhaura-following-the-election-of-the-ration-shop-dealer-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-179994-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: डभौरा में कोटेदार के चुनाव के बाद ग्रामीणों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: डभौरा में कोटेदार के चुनाव के बाद ग्रामीणों ने किया हंगामा
विज्ञापन
तिलहर में कोटेदार के चुनाव के दौरान हंगामा करते लोगों को समझाते अधिकारी। संवाद
तिलहर। डभौरा गांव में शनिवार को पंचायत भवन में कोटेदार के चयन को लेकर आयोजित खुली बैठक में चुनाव कराया गया। मतदान होने तक शांति बनी रही, लेकिन चुनाव के बाद दोनों पक्षों के ग्रामीण आमने-सामने आ गए और निष्पक्ष मतदान नहीं कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने अधिकारियों से चुनाव संबंधी अभिलेख छीनने का भी प्रयास किया। अब मामले की जांच के बाद चुनाव परिणाम घोषित होगा।
कोटेदार के चुनाव में गांव की सृष्टि शर्मा और फूल निशा प्रत्याशी थीं। चुनाव कराने के लिए एडीओ पंचायत सुनील त्रिवेदी, एडीओ ग्राम विकास यशपाल, ग्राम सचिव गिरीश और राकेश कुमार मौजूद रहे। चुनाव के बाद दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच विवाद शुरू हो गया। दोनों पक्षों ने चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष नहीं रहने और गड़बड़ी करने के आरोप लगाए।
प्रत्याशी सृष्टि ने बाद में एसडीएम नीलिमा यादव को पत्र देकर दोबारा चुनाव कराने की मांग की। एसडीएम ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बीडीओ राजीव गुप्ता ने बताया कि कुछ लोगों ने कर्मचारियों से चुनाव संबंधी कागजात छीनने का प्रयास किया, लेकिन सभी अभिलेख सुरक्षित हैं और उन्हें कार्यालय में सुरक्षित रख दिया गया है। उन्होंने बताया कि सोमवार को पूरे प्रकरण की जांच के बाद ही विजयी प्रत्याशी के नाम की आधिकारिक घोषणा होगी।