{"_id":"6895b1785443d01d3b09211b","slug":"villagers-caught-crocodile-and-tied-it-with-a-rope-in-shahjahanpur-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: तालाब से निकल गांव के पास खेत में पहुंचा मगरमच्छ, ग्रामीणों ने पकड़कर रस्सी से बांधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: तालाब से निकल गांव के पास खेत में पहुंचा मगरमच्छ, ग्रामीणों ने पकड़कर रस्सी से बांधा
Fri, 08 Aug 2025 02:07 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 08 Aug 2025 02:07 PM IST
सार
पुवायां थाना क्षेत्र के गांव मरेना के पास तालाब में एक मगरमच्छ कई दिनों से देखा जा रहा था। शुक्रवार सुबह यह मगरमच्छ गांव के पास खेत में पहुंच गया। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर रस्सी से बांध दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने पकड़ा मगरमच्छ
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र में कई माह से तालाब में रहने वाला मगरमच्छ निकलकर गांव के किनारे खेत में आया। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों की उस पर नजर पड़ी। उन्होंने मगरमच्छ को पकड़कर वनकर्मियों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
पुवायां थाना क्षेत्र के गांव मरेना के पास तालाब में एक मगरमच्छ कई माह से रह रहा था। शुक्रवार सुबह गांव के पास दिनेश वर्मा के खेत में मगरमच्छ पहुंच गया। ग्रामीणों ने खेत में मगरमच्छ को देखा तो भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- महिला सुरक्षा में नई पहल: मैदान में उतरी बरेली पुलिस की वीरांगना यूनिट, अपराध पर प्रहार करेंगी लेडी कमांडो
विज्ञापन
इसके बाद ग्रामीणों ने मगरमच्छ को डंडों से दबाकर रस्सी से बांध लिया। इसके बाद सूचना वनकर्मियों को दी। वनकर्मी मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने मगरमच्छ को उनके सुपुर्द कर दिया। वनकर्मियों ने बताया कि मगरमच्छ को नदी में छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन