{"_id":"62b6c19a50b20802316c272b","slug":"villagers-angry-over-removal-of-lineman-beats-up-subdivisional-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: उपखंड अधिकारी से ग्रामीणों ने की मारपीट, लाइनमौन को हटाए जाने से थे नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: उपखंड अधिकारी से ग्रामीणों ने की मारपीट, लाइनमौन को हटाए जाने से थे नाराज
Sat, 25 Jun 2022 01:34 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 25 Jun 2022 01:34 PM IST
सार
एसडीओ द्वारा बिजली सप्लाई में गड़बड़ी करने वाले लाइनमैन को रखने से मना करने पर ग्रामीण भड़के हुए थे गए। इसी वजह से उन्होंने मारपीट कर दी।
विज्ञापन
एसडीओ के साथ मारपीट करते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर में बिजली निगम के विद्युत वितरण खंड प्रथम के उपखंड अधिकारी अनिल रावत से ग्रामीणों ने मारपीट कर दी। ग्रामीण लाइनमैन को हटाए जाने से नाराज थे।
शनिवार सुबह करीब 10 बजे कटैया गांव के 15 से 20 लोग वाईबाग स्थित एसडीओ कार्यालय पहुंचे।
उन्होंने एसडीओ से पिछले दिनों हटाए गए लाइनमैन को वापस रखे जाने की मांग की। एसडीओ ने बिजली सप्लाई में गड़बड़ी करने वाले लाइनमैन को रखने से मना कर दिया। इस बात से नाराज ग्रामीण भड़क गए और मारपीट शुरू कर दी। स्टाफ ने उन्हें बमुश्किल बचाया। सूचना पर अधीक्षण अभियंता भी मौके पर पहुंच गए। इस मामले में सदर बाजार थाने में तहरीर दी जा रही है।