फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Villager sleeping on a raised platform bitten by a snake; dies.

Shahjahanpur News: मचान पर सो रहे ग्रामीण को सांप ने डसा, मौत

Wed, 30 Sep 2026 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Villager sleeping on a raised platform bitten by a snake; dies.
रामलड़ैते का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
जैतीपुर (शाहजहांपुर)। जैतीपुर थाना क्षेत्र के गांव बाखरपुर निवासी रामलड़ैते (56) की सांप के डसने से मौत हो गई। वह खेत पर धान की फसल की रखवाली करने के लिए गए थे और मचान पर सो रहे थे।
विज्ञापन

सोमवार की रात करीब आठ बजे रामलड़ैते खाना खाने के बाद घर से करीब 500 मीटर दूर खेत पर लगी धान की फसल की रखवाली करने के लिए चले गए। वहां रात में किसी समय मचान पर सो रहे रामलड़ैते को सांप ने डस लिया। इससे उनकी मौत हो गई। मंगलवार की सुबह करीब सात बजे उनका भतीजा संतोष खेत से भूसा लेने के लिए गया तब घटना की जानकारी हुई। रामलड़ैते अविवाहित थे और अपने भाई रामसरन के साथ रहते थे। सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि सूचना पर शव का पोस्टमॉर्टम करा दिया गया है।
विज्ञापन

--------
इससे पहले भी हुईं ऐसी घटनाएं
- 16 सितंबर : निगोही के इटौआ गांव निवासी पूजा की सर्पदंश से मौत हो गई थी।
- 17 सितंबर : जलालाबाद के याकूबपुर गांव निवासी किरन की सर्पदंश से मौत हुई।
- 17 सितंबर : मदनापुर के रजपुरी गांव के बालक रंजीत की सर्पदंश से हुई मौत।
- 18 सितंबर : खुदागंज के रामदुलारे की कोठरी से भूसा निकालते सर्पदंश से मौत हो गई।

रामलड़ैते का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

रामलड़ैते का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed