फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Villager murdered by slitting throat in Kant of Shahjahanpur

Shahjahanpur News: गला रेतकर ग्रामीण की हत्या, घर के बाहर मिला लहूलुहान शव, गांव में सनसनी

Tue, 01 Oct 2024 12:27 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 01 Oct 2024 12:27 PM IST
सार

शाहजहांपुर जिले की ग्राम पंचायत कदरदादपुर उर्फ लिलथरा के मजरा यादव गौटिया में मंगलवार सुबह एक ग्रामीण की शव उसके घर के बाहर मिला। गला रेतकर उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजने के साथ जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन
Villager murdered by slitting throat in Kant of Shahjahanpur
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात हुई है। ग्राम पंचायत कदरदादपुर उर्फ लिलथरा के मजरा यादव गौटिया निवासी मोरपाल यादव की सोमवार रात गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई देशराज ने पुलिस को तहरीर देकर रुपये के लेनदेन के विवाद में दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


मृतक मोरपाल यादव उर्फ पप्पू बाबा (50) के छोटे भाई पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार सुबह पांच बजे जब वह खेत की रखवाली कर घर आए। उन्होंने घर के बाहर पाकड़ के नीचे लेटे भाई मोरपाल को आवाज दी लेकिन कोई जबाव नहीं मिला। तब उन्होंने पास जाकर देखा। किसी धारदार हथियार से भाई का गला काटा गया था। 
विज्ञापन


तहरीर में बताया गया कि थाना कलान क्षेत्र के हथिनी नगरिया और ग्राम ढुकुरिहाई के दो ग्रामीणों के साथ भाई मोरपाल का रुपयों को लेकर विवाद चल रहा था। इसी के चलते भाई की हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी। मोरपाल की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed