शाहजहांपुर। डॉ. सुदामा प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज के सभागार में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष संतोष कुमार पांडेय की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया।
इस बीच गोष्ठी में प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रवक्ता ओमप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि संतोष कुमार पांडेय का शिक्षा और शिक्षक हितों के प्रति समर्पण प्रेरणादायी था। उन्होंने उनके जीवन दर्शन से प्रेरणा लेकर शिक्षा, शिक्षक और शिक्षार्थियों के हित में सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
प्रदेश कोषाध्यक्ष नंद कुमार मिश्र ने स्व. पांडेय को कर्मयोगी बताया। संघ के जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा, प्रधानाचार्य डॉ. राखी मिश्रा, जिलामंत्री गौरव पांडेय, डॉ. अवनीश मिश्र, शैलेंद्र दुबे, इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां आदि मौजूद रहे। संवाद