{"_id":"65f9eb56a689c65427062bd7","slug":"villager-dies-due-to-electrocution-in-wire-fence-in-fields-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-115361-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खेतों में लगी तारबाड़ में करंट से ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खेतों में लगी तारबाड़ में करंट से ग्रामीण की मौत
Wed, 20 Mar 2024 01:15 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 20 Mar 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
मृतक राजेश का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। फसल को जानवरों से बचाने के लिए लगाई गई तारबाड़ में करंट आने से उसकी चपेट में आकर रोजा थाना क्षेत्र के गांव जमुही निवासी राजेश सिंह (48) की मौत हो गई। मामले में अभी पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी गई है।
सिलाई का काम करने वाले राजेश मंगलवार सुबह खेत की ओर गए थे। काफी देर तक वह वापस नहीं पहुंचे तो परिजन उन्हें खोजते हुए तपसी बाबा के बाग के किनारे खेत पहुंचे, जहां राजेश लोहे के तार के पास झुलसी हालत में पड़े थे। परिजन उन्हें लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज में पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
भाई बुधपाल ने बताया कि राजेश का 15 साल का बेटा अंकित सोमवार शाम से घर नहीं लौटा था। वे उसी को तलाश करने के लिए खेत पर गए थे। पुलिस ने राजेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वह अपने पीछे पत्नी प्रभा देवी व तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि मामले में अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।