फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Villager dies due to current in the hill of Digital Wire of Electricity Corporation

Shahjahanpur News: विद्युत निगम के टूटे तार की चपेट मेें आए ग्रामीण की करंट से मौत

Tue, 18 Jun 2024 03:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 18 Jun 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Villager dies due to current in the hill of Digital Wire of Electricity Corporation
मृतक हेतराम का फाइल फोटो। स्रोत- परिजन
जलालाबाद। गांव शुजावलपुर में रविवार की रात धान की पौध में पानी लगाने गए खेत पर गए 54 वर्षीय हेतराम वहां बिजली की हाईटेंशन लाइन के टूटे पड़े तार की चपेट में आकर करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गए। घरवाले उनको इलाज को बरेली लेकर जा रहे थे, परंतु रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतक के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने निगम के खिलाफ लापरवाही बरतने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन




हेतराम के पुत्र हीरालाल ने बताया कि वह रविवार रात करीब आठ बजे खेत पर गए थे। वहां पाली फीडर की हाईटेंशन लाइन का तार टूटा पड़ा था। हीरालाल ने बिजली निगम को फोन कर लाइन बंद कराने को कहा। हीरालाल का आरोप है कि काफी देर तक लाइन को बंद नही किया गया। बताते हैं कि इसी दौरान हीरालाल के पिता हेतराम खेत पर पहुंच गए। उन्हें टूटे तार की जानकारी नही थी। हेतराम करंट लगने से बुरी तरह झुलस गए। लाइन के बंद होने पर हीरालाल ने पिता को बाहर निकाला और गांव वालों की मदद से उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर रात तक हालत में सुधार न होने पर परिजन उन्हें रेफर कराकर बरेली ले जा रहे थे, लेकिन उनकी रास्ते में मौत हो गई। थाना प्रभारी हरिपाल बालियान ने बताया कि हीरालाल की तहरीर पर बिजली निगम के खिलाफ धारा 304 (ए) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मृतक के घर में पत्नी के अलावा तीन बेटे व दो बेटियां हैं। उन सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed