{"_id":"6a6cf4c33dd43c807a04c494","slug":"vigilance-team-detects-electricity-theft-at-two-locations-report-filed-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-180473-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: विजिलेंस टीम ने दो स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: विजिलेंस टीम ने दो स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी, रिपोर्ट दर्ज
Sat, 01 Aug 2026 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विद्युत निगम की विजिलेंस टीम ने तड़के चेकिंग करते हुए शहर में दो स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी है। दोनों मामलों में संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विजिलेंस टीम के अवर अभियंता राजेश कुमार ने दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि बृहस्पतिवार को तड़के 5:40 बजे मोहल्ला चौभुर्जी में चेकिंग अभियान चलाया गया। जांच के दौरान मीर बख्श के यहां अवैध रूप से बिजली का उपयोग होते मिला। बिजली चोरी की पुष्टि होने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
इसी तरह बहादुरपुरा क्षेत्र में जेई ने शिवम के यहां बिजली चोरी मिलने पर केस दर्ज कराया है। जांच में बिजली के खंभे से सीधे तार डालकर अवैध रूप से चोरी किए जाने की बात सामने आई। अधीक्षण अभियंता अनुज प्रताप सिंह ने बताया कि बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलता रहेगा। संवाद