फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Vigilance team caught in electricity checking will be suspended... departmental inquiry will also be conducted

Shahjahanpur News: बिजली चेकिंग में फंसी विजिलेंस टीम निलंबित... विभागीय जांच भी होगी

Sat, 19 Apr 2025 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 19 Apr 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Vigilance team caught in electricity checking will be suspended... departmental inquiry will also be conducted
शाहजहांपुर। मिर्जापुर के गांव बहेरिया में 11 घराें में बिजली चेकिंग के नाम पर दर्ज मुकदमे में डीएम की संस्तुति के बाद एसपी विजिलेंस अरविंद मिश्रा ने विजिलेंस टीम को निलंबित कर दिया। प्रवर्तन दल प्रभारी राजेश यादव समेत अन्य को शक्ति भवन मुख्यालय से संबद्ध कर दिया। उनकी विभागीय जांच भी कराई जाएगी। वहीं, आरोपी जेई पर कार्रवाई को चीफ अभियंता के पत्र आने का इंतजार है।
विज्ञापन

बहेरिया गांव में 11 उपभोक्ताओं के घरों में कनेक्शन होने के बावजूद उनके खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा विजिलेंस ने दर्ज कराया था। जानकारी में आने के बाद डीएम ने एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार से जांच कराई तो आरोप सिद्ध हुए। डीएम ने विजिलेंस टीम के प्रभारी, जेई समेत अन्य स्टाफ को निलंबित करने की संस्तुति की थी। बुधवार को एसपी विजिलेंस अरविंद मिश्रा ने सीओ मीनाक्षी शर्मा के साथ गांव में जाकर जानकारी ली थी। पड़ताल के बाद एसपी ने विजिलेंस टीम को निलंबित कर दिया है। एसपी ने प्रवर्तन दल प्रभारी राजेश यादव, मुख्य आरक्षी सोनू कुमार, महेश कुमार, सतेंद्र कुमार, महिला आरक्षी रीना सागर को निलंबित कर दिया। सीओ विजिलेंस ने बताया कि निलंबन के बाद सभी को सतर्कता मुख्यालय शक्तिभवन, लखनऊ में संबद्ध किया है। इनकी विभागीय जांच एसपी या एएसपी से कराई जाएगी।
विज्ञापन

विजिलेंस टीम के अवर अभियंता पर लगे आरोप भी जांच में सिद्ध हो गए हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्राचार किया गया है। शुक्रवार शाम तक कार्रवाई का पत्र एसई को प्राप्त नहीं हुआ है। चूंकि जेई का कार्यकाल भी पूर्ण हो चुका है। ऐसे में मुख्य अभियंता का पत्र आने का इंतजार है। एसई ने बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेश के अनुसार ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
आरोप सिद्ध होने पर विजिलेंस टीम को निलंबित किया गया है। उनकी विभागीय जांच भी कराई जाएगी। नई टीम की तैनाती भी जल्द की जाएगी।
मीनाक्षी शर्मा, सीओ विजिलेंस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed