फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Videography, CCTV cameras The results of the monitoring will be

वीडियोग्राफी, सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी मतगणना

Thu, 10 Dec 2015 11:13 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 10 Dec 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
Videography, CCTV cameras The results of the monitoring will be
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए चौथे और अंतिम चरण का मतदान संपन्न होने के बाद प्रशासन अब 13 दिसंबर को ब्लॉक मुख्यालयों पर होने वाली मतगणना की चुनौती से निपटने में जुट गया है। मतों की गिनती शांतिपूर्ण माहौल में निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को मतगणना ड्यूटी करने वाले निर्वाचन कार्मिकों को जिला मुख्यालय पर सेंट पॉल्स इंटर कालेज में दो पालियों में प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

मास्टर ट्रेनर्स ने सुबह सात बजे से शुरू होने वाली मतगणना के लिए नामित कर्मचारियों को वोटों की गिनती वाले दिन सुबह पांच बजे तक विकास खंड मुख्यालयों पर पहुंचने के निर्देश दिए। ट्रेनर्स ने बताया कि वोटों की गिनती के लिए न्याय पंचायत को इकाई मानते हुए मतगणना कक्ष निर्धारित किया जाएगा। प्रत्येक कक्ष में एक ग्राम पंचायत के सभी मतदेय स्थलों और दोनों पदों के लिए मतों की गिनती बूथवार निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कराई जाएगी।
विज्ञापन

प्रशिक्षकों ने कहा कि समस्त मतगणना कर्मचारी आरओ के अधीन रहेंगे और मतगणना समाप्त होने के बाद उनसे कार्यमुक्त प्रमाण पत्र प्राप्त करके ही विकास खंड मुख्यालय छोड़ सकेंगे। उन्होंने कार्मिकों को सुझाव दिया कि डॉट पेन, फुल स्केप साइज सादा कागज, गीला स्पंज, सुतली, रबर बैंड, चार पेपर वेट, गणना प्रपत्र, गणना पर्ची आदि सामग्री अनिवार्य रूप से प्राप्त कर लें। मतपेटी खोलकर सभी मत पत्र निकालने के बाद खाली मत पेटिका प्रत्याशियों के एजेंटों को अवश्य दिखाएं, जिससे कि उनमेें किसी प्रकार का संशय नहीं रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निम्न स्थितियों में मतपत्र होंगे अस्वीकृत
प्रशिक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी पीपी त्रिपाठी ने मतपत्र अस्वीकृत किए जाने की विभिन्न स्थितियों का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि मतपत्र के सामने कोई निशान नहीं लगा होने, निशान मतदाता मोहर के बजाय किसी अन्य उपकरण से लगा होने, निशान मतपत्र के खाली स्थान अथवा पृष्ठ भाग पर लगा होने, दो प्रत्याशियों के सामने निशान लगा होने, मतदाता की पहचान वाला निशान बना होने, चुनाव चिन्ह को विभाजित करने वाली रेखाओं के मध्य निशान लगा होने, मतपत्र कटा-फटा होने आदि स्थितियों में निरस्त योग्य होगा। मतपत्र अस्वीकृत करने का अधिकार केवल आरओ को होगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रेक्षक ने किया निरीक्षण
चुनाव प्रेक्षक जगदीश प्रसाद ने मतगणना के प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण करते हुए संबंधित कार्मिकों को राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतगणना स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संदिग्ध मतपत्रों के बारे में अपने स्तर से कोई निर्णय लेने के बजाय उन्हें आरओ और एआरओ के समक्ष प्रस्तुत करें। चुनाव प्रेक्षक जगदीश प्रसाद ने डीएम और एसपी से मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि किसी मतगणना कर्मी की शिकायत के लिए उनके मोबाइल नंबर 9795389216 पर संपर्क किया जा सकता है।

डीएम ने बैरीकेडिंग कराने के दिए निर्देश
मतगणना की तैयारियों के मद्देनजर डीएम शुभ्रा सक्सेना ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों, आरओ और खंड विकास अधिकारियों के साथ कैंप कार्यालय में बैठक करके सुरक्षा संबंधी व्यापक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को बैरीकेडिंग का काम जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। आरओ को सीसीटीवी कैमरे इस तरह लगाए जाने के निर्देश दिए कि सभी एजेंट और मतगणना का काम उसमें नजर आए। उन्होंने प्रकाश, पेयजल, शौचालय आदि व्यवस्थाएं भी मजबूत बनाने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत पुलकित खरे, एडीएम एमएन उपाध्याय व पीके श्रीवास्तव, सिटी मजिस्टे्रट नरेंद्र सिंह, सभी एसडीएम, तहसीलदार आदि उपस्थित रहे।


मतगणना मानदेय का प्राप्त करें भुगतान
सीडीओ एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत पुलकित खरे ने बताया कि जिला पंचायत ओश्र क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों की मतगणना करने वाले जिन कर्मचारियों को कतिपय कारणों से अभी तक मानदेय नहीं मिल पाया है, उन्हें दिए गए आश्वासन के अनुरूप भुगतान कराया जा रहा है। ऐसे कर्मचारियों के मतगणना कार्य के प्रमाण पत्र संबंधित निर्वाचन अधिकारियों से प्राप्त होते ही उन्हें मानदेय उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed