फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Video of teenager misbehaving with child goes viral, report filed

Shahjahanpur News: बच्चे के साथ किशोर का गलत हरकतें करते वीडियो वायरल, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 16 May 2024 04:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 16 May 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Video of teenager misbehaving with child goes viral, report filed
शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले एक बच्चे के साथ किशोर का गलत हरकतें करने का वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है।
विज्ञापन


पीलीभीत जिले के बीसलपुर क्षेत्र से रोजा क्षेत्र में रेती रोड पर 24 अप्रैल को बरात आई थी। शादी समारोह में आठ वर्षीय बच्चा परिजनों के साथ शामिल हुआ था। कुछ दिन पहले उसका एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें एक किशोर उसके साथ गलत हरकतें कर रहा है। पुलिस के एक्स एकाउंट पर वीडियो पोस्ट कर लोगों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


इस पर अधिकारियों ने रोजा थाना प्रभारी को मामले की जांच के निर्देश दिए थे, जिसमें पता लगा कि आरोपी और पीड़ित बच्चा दोनों बीसलपुर से ही बरात में आए थे। कार्रवाई के डर से आरोपी पक्ष ने दबाव बनाकर समझौता करा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------
वीडियो वायरल होने के बाद उसका संज्ञान लेकर पुलिस की तरफ से आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। जांच में सामने आया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।

- संजय कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed