फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Video of main accused in assault firing goes viral

Shahjahanpur News: मारपीट के मुख्य आरोपी का फायरिंग करते वीडियो वायरल

Sun, 03 Aug 2025 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Video of main accused in assault firing goes viral
शाहजहांपुर। ककराकलां के गर्रा पुल पर भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह पंकज के भतीजे समेत दो किशोरों से मारपीट और उन पर पिस्टल तानने के आरोपियों को चौक कोतवाली पुलिस एक सप्ताह बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इस बीच, मुख्य आरोपी का तमंचे से फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

साउथ सिटी काॅलोनी निवासी इंद्रजीत सिंह भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह के भाई हैं। उन्होंने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनके बेटे को 27 जुलाई को चित्रा टाकीज के पास रहने वाले एक व्यक्ति ने मेसेज कर ककरा पुल पर बुलाया। बेटा जब अपने दोस्त के साथ वहां पहुंचा तो आरोपी ने अपने साथियों से मिलकर दोनों को पीटा और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

बाद में माफी मंगवाते हुए वीडियो बना लिया। मामले में एक नामजद समेत 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस बीच, नामजद आरोपी का फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। मामले की विवेचना कर रहे अजीजगंज चौकी प्रभारी ललित शर्मा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। वायरल वीडियो की भी पुलिस जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed