{"_id":"62ab83671ca6665c3d08b455","slug":"vhp-bajrang-dal-workers-came-out-on-the-road-in-support-of-nupur-sharma-and-naveen-jindal-shahjahanpur-news-bly4885021170","type":"story","status":"publish","title_hn":"नुपुर शर्मा व नवीन जिंदल के समर्थन में सड़क पर उतरे विहिप-बजरंग दल कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नुपुर शर्मा व नवीन जिंदल के समर्थन में सड़क पर उतरे विहिप-बजरंग दल कार्यकर्ता
विज्ञापन
शाहजहांपुर के खिरनी बाग चौराहे पर प्रदर्शन करते बजरंग दल के कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा व नवीन जिंदल के समर्थन में खिरनीबाग चौराहा पर प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया।
बजरंग दल कार्यकर्ता खिरनीबाग चौराहा पर एकत्रित हुए। विहिप महानगर अध्यक्ष अभिनव ओमर ने कहा कि भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा व नवीन जिंदल के बयान को लेकर पिछले दो शुक्रवार को नमाज के बाद हमले किए गए। देश में हिंसा करने वालों पर कार्रवाई की मांग की गई। प्रदर्शन के बाद सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान बजरंगज दल जिलामंत्री राजेश अवस्थी, महानगर संयोजक हरीश प्रजापति, श्रीओम गुप्ता, सुमित खन्ना, राधेश्याम प्रजापति, अनिल कुमार वर्मा, दिनेश कुमार कनौजिया, रजत मिश्रा, अरविंद कुमार वर्मा, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, आकाश वर्मा, पूनम वर्मा, सुनील कुमार आदि शामिल रहे।
पुवायां में भी प्रदर्शन के बाद ज्ञापन सौंपा
पुवायां। भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के समर्थन में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को पुवायां के राजीव चौक पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा कि हिंदू समाज अपने आराध्य देवों की शोभायात्रा नहीं निकाल पा रहा है। शोभायात्राओं पर पथराव कर दिया जाता है। हाल ही में नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के बयान को लेकर पथराव, आगजनी आदि की घटनाएं सामने आई हैं।
विज्ञापन
बात-बात पर लोकतंत्र खतरे में होने की दुहाई देने वाले राजनीतिक दल भी इस पर मौन हैं। ज्ञापन में दंगा करने वालों पर रासुका के तहत कार्रवाई करने, लोगों को भड़काने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की गई है। इस दौरान जिला संयोजक सुधीर सिंह, राहुल सिंह, दीपक शुक्ला, शेखर अवस्थी, रवि शुक्ला, अजीत सिंह, मोनू शर्मा, विश्वनाथ त्रिवेदी, सौरभ सिंह, आशीष दीक्षित, विमल कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे। संवाद
माहौल बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई की मांग
जलालाबाद। विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम बरखा सिंह को दिया। इस दौरान देश में कट्टरता को बढ़ावा देने और हिंसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर नारेबाजी भी की।
ज्ञापन में दोषियों पर रासुका के तहत कार्रवाई करने के अलावा जिन जगहों पर हिंदू अल्पसंख्यक हैं, वहां उन्हें सुरक्षा देने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में विहिप के जिलाध्यक्ष डॉ. ब्रजेश गुप्ता, बजरंग दल के जिला मंत्री आलोक शर्मा के अलावा अजय गुप्ता, पंकज, अभिषेक सिंह कार्यकर्ता शामिल रहे। संवाद