फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   VHP-Bajrang Dal blew the flag of Pakistan

विहिप-बजरंग दल ने पाक का फूंका झंडा

Wed, 06 Jan 2016 09:06 PM IST
जलालाबाद।
जलालाबाद। Updated Wed, 06 Jan 2016 09:06 PM IST
विज्ञापन
पठानकोट में हुए आतंकी हमले के विरोध में विहिप तथा बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य चौराहे पर पाकिस्तान का झंडा फूंका और नारेबाजी की। इस दौरान काफी देर तक यातायात बाधित रहा। पूर्व में कार्यकर्ताओं ने नगर में पाकिस्तान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला।
विज्ञापन

इससे पहले आर्य समाज मंदिर में आयोजित हुई बैठक में विहिप के प्रखंड उपाध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि पठानकोट का हमला पाकिस्तान की घिनौनी मानसिकता को दर्शाता है। जिला संयोजक मुनिराज सिंह ने कहा कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज न आया तो उसे करारा जवाब झेलना होगा। बैठक में आतंकवादियों से लोहा लेते शहीद हुए जांबाजों के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। बैठक के बाद सभी कार्यकर्ता जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए नगर में घूमे। इसके बाद मुख्य चौराहे पहुंचकर नारेबाजी के बीच पाकिस्तान के झंडे को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान आलोक शर्मा, अनुज यादव, वीटू गुप्ता, गौरव राघव, वैभव त्रिवेदी, क्रांति मिश्रा, चंदन भारद्वाज, अंशुल सैनी, निगम अवस्थी, आनंद पांडेय, सुमित शर्मा समेत बड़ी तादाद में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed