Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A road will be built from Mukarampur to Gurri, reducing the detour to Sitapur by 15 km.

Shahjahanpur News: मुकरमपुर से गुर्री तक बनेगी सड़क, सीतापुर जाने का 15 किमी कम होगा फेर

Tue, 10 Nov 2026 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
A road will be built from Mukarampur to Gurri, reducing the detour to Sitapur by 15 km.
शाहजहांपुर। मुकरमपुर से गुर्री तक उदियापुर होते हुए 10 किमी लंबी सड़क बनाने का अनुमोदन शासन से मिल गया है। करीब 32 करोड़ की लागत से सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसके बनने से सीतापुर और मोहम्मदी रोड से आने-जाने वाली यात्रियों का करीब 15 किमी का फेर बचेगा। जाम से मुक्ति मिलेगी और राहगीर कम समय में अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन

मोहम्मदी की ओर से आने वाली राहगीरों को पहले हथौड़ा चौराहा आना पड़ता है। वह अटसलिया होते हुए गुर्री चौकी तक पहुंच पाते हैं। इसी तरह से सीतापुर की ओर से आने वाले राहगीरों को भी हथौड़ा होकर मोहम्मदी जाना पड़ता है। इसमें करीब 15 किमी का चक्कर लगाना पड़ता है। मुकरमपुर से गुर्री चौकी तक रोड बनने के बाद लोग कम दूरी तय कर गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। इससे राहगीरों को हथौड़ा चौराहा नहीं आना पड़ेगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने इसकी कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी दी। करीब 32 करोड़ की लागत से 10 किमी लंबी और साढ़े पांच मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण के लिए शासन की ओर से अनुमोदन मिल गया है। इसके निर्माण से राहगीरों को काफी सहूलियत हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
जाम से मिलेगी मुक्ति
मोहम्मदी रोड से आने वाले वाहन हथौड़ा चौराहा से अटसलिया होकर गुजरते हैं। इसी बीच में एक मिनी बाइपास भी बना हुआ है, लेकिन वाहनों भार अधिक होने से जाम की स्थिति आए दिन हो जाती है। मुकरमपुर से अटसलिया तक सड़क का निर्माण होने से लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी।

-----
मुकरमपुर से उदियापुर होते हुए गुर्री चौकी तक सड़क बनाने के लिए शासन को कार्ययोजना बनाकर भेजी गई थी। इसका अनुमोदन हो गया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।
- महेंद्र पाल, अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed