{"_id":"6acd40f0fda67ccec003e923","slug":"verification-of-the-original-school-details-against-the-service-book-has-begun-redeployment-will-follow-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-187303-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सर्विस बुक से मूल स्कूल का मिलान शुरू किया, फिर होगा समायोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सर्विस बुक से मूल स्कूल का मिलान शुरू किया, फिर होगा समायोजन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परिषदीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षामित्रों के समायोजन की प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी चल रही है। इसके तहत शिक्षामित्रों के आवेदन में दर्ज विवरण का उनकी सर्विस बुक से मिलान कराया जा रहा है। सत्यापन पूरा होने के बाद ही समायोजन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
जिले में करीब 600 शिक्षामित्रों ने अपने मूल विद्यालय में जाने के विकल्प के साथ आवेदन किया है। आवेदनों के सत्यापन के दौरान कुछ शिक्षामित्रों की ओर से मूल विद्यालय का विकल्प भरने में गलती किए जाने की बात सामने आई थी। ऐसे में चार सौ शिक्षामित्रों को समायोजन के लिए सूचीबद्ध किया गया। विभाग अब प्रत्येक आवेदन का संबंधित शिक्षामित्र की सर्विस बुक से मिलान करा रहा है, ताकि मूल विद्यालय की सही जानकारी की पुष्टि हो सके।
इसके लिए आवेदन के साथ सर्विस बुक के अभिलेखों को संलग्न कर मूल विद्यालय का सत्यापन किया जा रहा है। बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि विभागीय स्तर पर जांच पूरी होने के बाद अनुमोदन के लिए फाइल डीएम के पास भेजी जाएगी। इसके बाद समायोजन और तबादले की आगे की कार्रवाई की जाएगी।