{"_id":"6250823018999213ce1fe1e7","slug":"vehicles-parked-on-the-roads-opened-shops-in-the-parking-lot-shahjahanpur-news-bly480824853","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग में वाहनों के बजाय चिकन का स्टाल, सड़कें बन गईं स्टैंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्किंग में वाहनों के बजाय चिकन का स्टाल, सड़कें बन गईं स्टैंड
विज्ञापन
शाहजहांपुर के बहादुरगंज में सड़क पर खड़ी बाइकें । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। एक तो सड़कें ही संकरी हैं। ऊपर से उन पर अतिक्रमण की वजह से शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। नगर पालिका से नगर निगम बनने के बाद सदर बाजार, टाउन हाल, अंटा रोड पर जाम खत्म करने के लिए गोविंदगंज, आर्य समाज ग्राउंड, शहीद द्वार, बहादुरगंज में पार्किंगस्थल बनाए गए थे। अधिकारियों ने निर्देश दिए थे कि बाजारों में आने वाले वाहन पार्किंग स्थल पर ही खड़े हों। शुरुआती दिनों में नगर निगम ने पार्किंग स्थल पर कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई, पर व्यापारियों और ग्राहकों ने स्टैंड में गाड़ी खड़ी करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। इसके चलते पार्किंग स्थल अपने पुराने हालात में आ गए। गोविंदगंज पार्किंग स्थल पर रात में चिकन का स्टाल लगाया जा रहा। दिन में बाइक और स्कूटर सही करने का काम पार्किंगस्थल पर हो रहा है।
आधी सड़क घेरकर खड़ी होती हैं बाइक, लगता जाम
सदर बाजार थाना और एसपी कार्यालय जाने वाली कचहरी रोड से दिन में निकलना मुश्किल है। जजी परिसर के पश्चिमी गेट पर आधी सड़क को घेरकर दिनभर वाहन खड़े रहने के कारण जाम की दिक्कत बनी रहती है। चार पहिया वाहन गुजरने के दौरान जाम लगना निश्चित है। लोग तेज धूप में जाम में फंसने को मजबूर होते हैं। एसपी आफिस नजदीक होने के बाद भी समस्या समाधान के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
सड़क पर वाहन खड़े करते हैं व्यापारी और ग्राहक
जेल के पीछे मजार के पास नगर निगम ने पार्किंग को इस उद्देश्य से बनाया था कि बहादुरगंज में आने वाले व्यापारी और ग्राहक अपने वाहन स्टैंड में खड़ा करेंगे। पार्किंग स्थल पर लोग वाहन खड़ा नहीं करते हैं। व्यापारियों ने बहादुरगंज में अपनी दुकान के सामने सड़क पर वाहन खड़ा कर पार्किंग स्थल बना लिया। इसके अलावा सामान की खरीदारी करने आने वाले भी अपने वाहन सड़क पर खड़ा कर घंटों के लिए गायब हो जाते हैं।
विज्ञापन
पार्किंग में खड़े हों वाहन
शहर में जाम की सबसे ज्यादा दिक्कत सड़कों पर बनीं पार्किंग है। इस समस्या का समाधान होने से जाम खुद ही समाप्त हो जाएगा। अधिकारियों को इस ओर संज्ञान लेने की जरूरत है। -शहजाद, हुसैनपुरा
दिखावा बनीं पार्किंग
नगर निगम ने पार्किंगस्थल बनाए थे, वे दिखावा बनकर रह गए हैं। सड़कों पर वाहन खड़े होने के कारण जाम की दिक्कत से लोगों को काफी ज्यादा दिक्कतों से दो-चार होना पड़ता है। -दिलीप कुमार, तेल टंकी
आधी सड़क पर वाहन पार्क
नगर में कुछ जगहों पर बहुत अतिक्रमण है, वहां से निकलना मुश्किल होता है। ऊपर से आधी सड़क घेरकर वाहन खड़े कर दिए जाते हैं। इसके चलते आमजन को जाम से जूझना पड़ता है। -पवन कुमार, चौभुर्जी
पुलिस करे सख्ती
जाम को खत्म करने के लिए अधिकारियों को संज्ञान लेना चाहिए। बढ़ती आबादी को देखते हुए जाम खत्म करने के लिए पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा करने के लिए सख्त कदम उठाया जाना चाहिए। -बबलू कुमार, घंटाघर
पुलिस के सहयोग से चलाएंगे अभियान
शहर में बने पार्किंग स्थल में वाहनों को खड़ा कराने के लिए नगर निगम फिर से काम शुरू करेगा। इसके लिए स्थानीय पुलिस से अनुरोध कर सहयोग भी लेंगे। रामनवमी के बाद सड़कों पर खड़े वाहनों को पार्किंग स्थल में खड़ा कराने के लिए अभियान को चलाएंगे। -संतोष शर्मा, आयुक्त, नगर निगम
-शहर में पार्किंग को लेकर काफी ज्यादा दिक्कत है। पार्किंग कई जगहों पर बनी है। अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाएगा और नगर निगम से सहयोग लेकर पार्किंग स्थल को फिर से सही कराया जाएगा।
संजय कुमार, एसपी सिटी
वकीलों ने की एसडीएम से वाहन स्टैंड बनाने की मांग
तिलहर। तहसील परिसर के अंदर मार्ग पर वाहन खड़े होने पर पुलिस द्वारा चालान किए जाने से आक्रोशित वकीलों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर तत्काल प्रभाव से वकीलों और वादकारियों के वाहनों के लिए वाहन स्टैंड बनवाए जाने की मांग की। युवा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह के नेतृत्व में तमाम वकीलों ने एसडीएम हिमांशु उपाध्याय को ज्ञापन दिया। वकीलों ने ज्ञापन देते हुए एसडीएम से कहा कि पुलिस द्वारा वाहनों का चालान करने से वादकारियों का शोषण और आर्थिक नुकसान हो रहा है। तहसील परिसर से वाहनों की चोरी हो जाती है। एसडीएम ने बताया कि नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया है वह तहसील के सामने नगर पालिका स्थल पर तत्काल वाहन स्टैंड बनवाना सुनिश्चित करें। संवाद

शाहजहांपुर के कचहरी रोड पर खड़े वाहन । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR