फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   vehicle to be vulnerable to the death of the girl

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बालिका की मौत 

Thu, 21 Apr 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Thu, 21 Apr 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
 बुआ-फूफा के साथ अपने घर जा रही आठ वर्षीय बालिका की अज्ञात वाहन से टकराकर दर्दनाक मृत्यु हो गई। पुलिस ने दुर्घटना की सूचना पर अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध रिपोर्ट दर्जकर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बदायूं के दातागंज थाना क्षेत्र के ग्राम बेलाडांडी निवासी रामनिवास की बहन कन्यावती की शादी मिर्जापुर क्षेत्र के ग्राम कुनिया नौआबाद निवासी देवेंद्र के साथ हुई थी। होली के त्योहार पर मायके गई कन्यावती अपने भाई रामनिवास की आठ वर्षीय बेटी शिवानी को अपने साथ ससुराल ले आई थी। बृहस्पतिवार को कन्यावती अपने पति देवेन्द्र के साथ शिवानी को छोड़ने बेलाडांडी उसके घर जा रही थी। गांव कुनिया नौआबाद से सभी लोग टेंपो में सवार होकर बदायूं रोड पर गांव थरिया आए। थरिया में जब देवेंद्र और कन्यावती टेंपो से सामान उतार रहे थे। इसी बीच शिवानी भी टेंपो से उतरकर रोड पर आ गई। बदायूं की तरफ से आए एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर शिवानी की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालोें को सौंप दिया। शिवानी का शव घर में पहुंचने से कोहराम मच गया। मां भिरती देवी का बेटी की मौत से रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed